एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में खेल प्रतियोगिता संपन्न, 24 मई से समर कैंप शुरू

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में खेल प्रतियोगिता संपन्न, 24 मई से समर कैंप शुरू

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल और खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, 24 मई से शुरू होगा समर कैंप

Dehradun, 23 May: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल समर में इंटर हाउस फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय परिसर में पूरे आयोजन के दौरान छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Also Read: क्यों थकी हुई दिख रही है आज की Generation?

फुटबॉल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग (कक्षा 3 से 5) में यशवंत हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अहिल्या हाउस दूसरे स्थान पर रहा। वहीं सीनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) में भी यशवंत हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और मल्हार हाउस उपविजेता बना।

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं की धूम
एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं की धूम

खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में अहिल्या हाउस विजेता रहा, जबकि भीमा हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में भी अहिल्या हाउस ने अपना दबदबा कायम रखते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और भीमा हाउस दूसरे स्थान पर रहा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 24 मई 2026 से एक सप्ताह का विशेष समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में विद्यार्थियों को स्विमिंग, फुटबॉल, क्रिकेट, आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत और नृत्य जैसी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Also Read: Cockroach Janta Party: बेरोजगारी और नाराज़गी का नया प्रतीक?

इसके साथ ही छात्रों के लिए “डोडीताल एडवेंचर टूर” का भी आयोजन किया जाएगा। इस एडवेंचर टूर के दौरान विद्यार्थियों को ट्रैकिंग, प्राकृतिक वातावरण और साहसिक गतिविधियों का अनुभव मिलेगा, जिससे उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होगा।

विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होल्कर और प्रधानाचार्य प्रदीप गौर ने सभी विजेता हाउसों को बधाई देते हुए छात्रों को समर कैंप और एडवेंचर टूर में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल और रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

बिन्दाल नदी किनारे बस्तियों की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

शनि मई 23 , 2026
बिन्दाल नदी बस्तियों की सुरक्षा को लेकर मेयर को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन Dehradun, 23 May 2026: बस्ती बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात कर बिन्दाल नदी के किनारे बसी बस्तियों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। […]
बिन्दाल नदी किनारे बस्तियों की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share