बिन्दाल नदी किनारे बस्तियों की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

बिन्दाल नदी किनारे बस्तियों की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

बिन्दाल नदी बस्तियों की सुरक्षा को लेकर मेयर को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

Dehradun, 23 May 2026: बस्ती बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात कर बिन्दाल नदी के किनारे बसी बस्तियों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्ष 2025 में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण बिन्दाल नदी क्षेत्र की कई बस्तियों को भारी नुकसान हुआ था, लेकिन अब तक प्रभावित इलाकों में स्थायी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं।

Also Read: Cockroach Janta Party: बेरोजगारी और नाराज़गी का नया प्रतीक?

प्रतिनिधिमंडल ने मेयर को अवगत कराया कि 11 अगस्त 2025 तथा 15 और 16 सितम्बर 2025 को हुई भारी बारिश और बाढ़ के दौरान नदी किनारे बने कई पुश्ते टूट गए थे। इसके चलते आसपास की बस्तियों में जलभराव और नुकसान की स्थिति पैदा हुई। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि अब तक अधिकांश टूटे पुश्तों का पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है और कई प्रभावित परिवार राहत राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

ज्ञापन में बिन्दाल नदी बस्तियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख रूप से पांच मांगें रखी गईं। इनमें नदी के दोनों किनारों पर टूटे पुश्तों और बांधों का शीघ्र निर्माण, नदी में जमा कीचड़ और कूड़े-कचरे की सफाई, मलिन बस्तियों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, नियमित सफाई और दवा छिड़काव तथा बाढ़ पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत राशि देने की मांग शामिल रही।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

Also Read: फिर बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल 99.51 और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक है और यदि समय रहते सुरक्षा कार्य नहीं किए गए तो बिन्दाल नदी किनारे बसे लोगों को दोबारा खतरे का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

मेयर सौरभ थपलियाल ने प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में विप्लव अनन्त, नितेश रंजन और शहनाज़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

Youth Unemployment in India: डिग्री बढ़ीं, नौकरी कम हुई? युवाओं की सबसे बड़ी चिंता

रवि मई 24 , 2026
Youth Unemployment in India: डिग्री और नौकरी के बीच बढ़ता अंतर 23 May 2026 Special Report: भारत दुनिया की सबसे युवा आबादी वाले देशों में शामिल है। हर साल लाखों छात्र कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से डिग्री लेकर निकलते हैं। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, बीए, बीकॉम और यहां तक कि पोस्ट […]
Youth Unemployment in India: डिग्री बढ़ीं, नौकरी कम हुई? युवाओं की सबसे बड़ी चिंता

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share