राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए कंट्रोल रूम में वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए कंट्रोल रूम में वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक

 

Dehradun, 03 June 2026: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी के 4 एवं 5 जून को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून स्थित कंट्रोल रूम में वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं कंट्रोल रूम प्रभारी नवीन जोशी के नेतृत्व में दौरे की सभी व्यवस्थाओं, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए नवीन जोशी ने कहा कि राहुल गांधी जी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से राज्य के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

नवीन जोशी ने कहा कि राहुल गांधी जी का कार्यक्रम जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पौड़ी जनपद में पूर्व सैनिकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें सैनिकों एवं उनके परिवारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

वहीं देहरादून में राहुल गांधी जी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।

प्रदेश महामंत्री मनीष सिंह नागपाल ने कहा कि कांग्रेस संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय है और प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी जी के कार्यक्रमों में अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ेगा।

प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हुए हैं तथा उत्तराखंड की जनसभा ऐतिहासिक जनसमर्थन का नया अध्याय लिखेगी। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने कहा कि राहुल गांधी जी हमेशा देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों एवं आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड में आयोजित सभी कार्यक्रमों में जनता की व्यापक भागीदारी होगी और यह दौरा कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

बैठक के दौरान कंट्रोल रूम से प्रदेशभर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं संगठन पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी नेताओं ने एक स्वर में विश्वास व्यक्त किया कि राहुल गांधी जी का उत्तराखंड दौरा पूर्णतः सफल रहेगा तथा अल्मोड़ा की जनसभा ऐतिहासिक जनसमर्थन का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस अवसर पर राजेंद्र शाह प्रीतम सिंह आर्य विनय सारस्वत अवधेश पंत शोभाराम हरिमोहन जूवठा आदि मुख्य रूपीस उपस्थित थे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

सभी बच्चों की आभा और अपार आईडी बनाए जाए : CS

Wed Jun 3 , 2026
जन्म से स्कूल तक बच्चों की होगी डिजिटल ट्रैकिंग Dehradun, 03 June 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों की ट्रैकिंग एवं मैपिंग आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने प्रदेश के विद्यार्थियों की जन्म से […]
उत्तराखंड में बच्चों की जन्म से शिक्षा तक होगी डिजिटल ट्रैकिंग, मुख्य सचिव ने दिए सिंगल प्लेटफॉर्म के निर्देश

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share