हरिद्वार में छह घंटे की बारिश से बिगड़े हालात

हरिद्वार । धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेला अंतिम चरण में है। बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इसी बीच सोमवार को हुई झमाझम बारिश के बाद शहर में हालात बिगड़ गए। शिव भक्तों के साथ-साथ हरिद्वार की जनता को भी जलभराव के कारण खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद हरिद्वार डीएम और एसएसपी ने खुद मोर्चा संभाला।
हरिद्वार में सोमवार को हुई बारिश में भी कांवड़ियों का उत्साह कम तो नहीं हुआ, लेकिन जगह-जगह सड़कों और चौक चौराहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इससे न सिर्फ आमजन बल्कि कांवड़ियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, सोमवार को हरिद्वार में सुबह आठ बजे अचानक आसमान में बादल छाए और झमाझम तेज बारिश होने लगी। करीब छह घंटे तक मूसलाधार बारिश ने तबाही सी मचा दी थी, लेकिन कांवड़िए बारिश में भीगते हुए हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों की ओर बढ़ते रहे। हालांकि जलभराव और कीचड़ के कारण कई स्थानों पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार कांवड़ में अभी तक करीब तीन करोड़ अस्सी लाख कांवड़िए गंगाजल लेकर हरिद्वार से रवाना हो चुके हैं और आज यह आंकड़ा चार करोड़ पार कर जाएगा।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

सीएम धामी ने छात्रों से किया संवाद, 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन पोर्टल' का शुभारंभ

सोम अगस्त 10 , 2026
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: 140 मेधावी छात्रों को सरकार देगी NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च सीएम धामी ने छात्रों से किया संवाद, कहा- युवाओं के सुझावों को राज्य की नीतियों और विकास योजनाओं में शामिल किया जाएगा देहरादून | 10 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने […]
सीएम धामी ने छात्रों से किया संवाद, 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन पोर्टल' का शुभारंभ

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share