चमोली। ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह’ के तहत विकासखंड सभागार दशोली में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
शिविर में कुल 26 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 18 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं 174 लाभार्थियों को कृषि यंत्र, बीज, दवाएं, महालक्ष्मी किट, बीपीएल प्रमाण-पत्र, जॉब कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामचन्द्र गौड़ ने की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संतोषी देवी, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी, मुख्य कृषि अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह राणा, तहसीलदार सदर चमोली , भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मोहन सिंह नेगी, समस्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
दशोली में जनकल्याण शिविर, 174 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

