UPL Final: स्पोर्ट्स और स्टार्स की शाम, पुलिस ने कसी कमर

UPL Final: स्पोर्ट्स और स्टार्स की शाम, पुलिस ने कसी कमर

UPL Final: नोरा–बादशाह शो से पहले देहरादून में सख्त ट्रैफिक व्यवस्था

Dehradun, 05 October: देहरादून आज खेल और मनोरंजन के संगम का गवाह बनेगा। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) के फाइनल मैच और नोरा फतेही–बादशाह के धमाकेदार शो में हजारों दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। भारी भीड़ और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए देहरादून पुलिस ने शनिवार शाम 3 से 6 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है, जिसमें वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग स्थलों की विस्तृत व्यवस्था की गई है।

UPL Final: नोरा–बादशाह शो से पहले देहरादून में सख्त ट्रैफिक व्यवस्था
UPL Final: नोरा–बादशाह शो से पहले देहरादून में सख्त ट्रैफिक व्यवस्था

रॉन्ग पार्किंग पर 1200 का जुर्माना

देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास खाली मैदानों में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर के एल्मुड़ी रोड, राजपुर रोड, एफआरआई, एमकेपी चौक और बल्लूपुर चौक से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह फत्तेपुर, गढ़ी कैंट, मोथरोवाला और सहस्रधारा की ओर से आने वाले दर्शकों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन खड़ा करने की अनुमति दी गई है। रॉन्ग पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन वाहन क्रेन से उठाए जाएंगे साथ ही ₹1200 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए दो ट्रैफिक क्रेन कार्यक्रम स्थल के पास तैनात की गई हैं।

व्यवस्था संभालने को 10 ट्रैफिक मोबाइल टीमें

शहर की यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए 10 ट्रैफिक मोबाइल टीमें और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, फायर सर्विस और पुलिस वाहनों के लिए मार्ग खुले रहेंगे ताकि किसी आपात स्थिति में राहत कार्य बाधित न हों।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

सहायता के लिए डायल 112

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय से पहले कार्यक्रम स्थल पहुँचें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें, और अफवाहों से बचें। सहायता के लिए डायल 112 या ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 7579278154 पर संपर्क किया जा सकता है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्योहारों में बढ़ी हवाई यात्रा की मांग, DGCA की नज़र में रहेंगी उड़ानें

Mon Oct 6 , 2025
DGCA की सख्ती, एयरलाइनों को दी अतिरिक्त उड़ानें बढ़ाने की हिदायत New Delhi, 06 October: जैसे-जैसे दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहार करीब आ रहे हैं, देशभर में हवाई यात्राओं की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। भीड़भाड़ और बढ़ते किराए की आशंकाओं के बीच, नागरिक उड्डयन […]
त्योहारों में बढ़ी हवाई यात्रा की मांग, DGCA की नज़र में रहेंगी उड़ानें

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share