नंदा पथ मैराथन: चमोली के नंदानगर में पहली बार हुआ भव्य आयोजन, युवाओं को दिया फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश

नंदा पथ मैराथन: चमोली के नंदानगर में पहली बार हुआ भव्य आयोजन, युवाओं को दिया फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश

नंदा पथ मैराथन: नंदानगर से सिद्धपीठ नंदाधाम कुरूड़ तक 7 किमी दौड़े प्रतिभागी

Chamoli, 25 May 2026: चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में पहली बार आयोजित हुई “नंदा पथ मैराथन” ने क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया। नंदा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस मैराथन में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Also Read: डिग्री बढ़ीं, नौकरी कम हुई? युवाओं की सबसे बड़ी चिंता

नंदा पथ मैराथन का शुभारंभ थराली विधायक भूपाल राम टम्टा और जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह मैराथन नंदानगर बाजार से शुरू होकर माँ के सिद्धपीठ नंदाधाम कुरूड़ तक आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने करीब 7 किलोमीटर की दूरी तय की।

पुरुष वर्ग में रामणी के विजय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
पुरुष वर्ग में विजय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रामणी के विजय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में हरिद्वार की रौबिन शर्मा विजेता रहीं। विजेताओं को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें
महिला वर्ग में हरिद्वार की रौबिन शर्मा विजेता रहीं
महिला वर्ग में हरिद्वार की रौबिन शर्मा विजेता रहीं

Also Read: क्यों थकी हुई दिख रही है आज की Generation?

आयोजन समिति के अनुसार नंदा पथ मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश देना रहा। स्थानीय लोगों और युवाओं ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

भगवती प्रसाद मैंडोली ने आयोजन समिति और नंदा सेवा समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सभी सदस्यों ने दिन-रात मेहनत कर इस आयोजन को सफल बनाया और समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

UKSSSC Recruitment 2026: कृषि विभाग और पशुपालन विभाग में 90 पदों पर निकली भर्ती, 21 जून तक करें आवेदन

मंगल मई 26 , 2026
UKSSSC Recruitment 2026 के तहत सहायक कृषि अधिकारी समेत 90 पदों पर निकली भर्ती Dehradun, 26 May: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने कृषि विभाग और पशुपालन विभाग में समूह ‘ग’ के अंतर्गत कुल 90 रिक्त […]
UKSSSC Recruitment 2026: कृषि विभाग और पशुपालन विभाग में 90 पदों पर निकली भर्ती, 21 जून तक करें आवेदन

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share