नंदा देवी बड़ी जात (ठुली जात) 2026 की तिथि घोषित

नंदा देवी

05 सितंबर को सिद्धपीठ कुरुड़ से कैलाश के लिए निकलेगी नंदा देवी माँ की डोली, 20 सितंबर को होमकुंड पहुंचेगी यात्रा

नंदा नगर (चमोली), 23 जनवरी 2026। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सिद्धपीठ माँ नंदा धाम कुरुड़ में एक ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक घटना घटी। पौराणिक परंपराओं के अनुसार माँ नंदा अपने मूल मायके कुरुड़ में साक्षात अवतरित हुईं। इस दिव्य अवतरण के दौरान माँ ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं मंदिर समिति को स्पष्ट दैवीय आदेश दिया कि इसी वर्ष ‘माँ नंदा की बड़ी जात (ठुली जात)’ का आयोजन किया जाएगा।

05 सितंबर को सिद्धपीठ कुरुड़ से कैलाश के लिए निकलेगी नंदा देवी माँ की डोली
05 सितंबर को कैलाश के लिए निकलेगी नंदा देवी माँ की डोली

विदित हो कि नंदाधाम कुरुड़ माँ नंदा का मूल मायका है, जहाँ उनकी स्वयंभू शिला मूर्ति स्थापित है। यहाँ से होने वाली प्रत्येक धार्मिक घोषणा का पूरे क्षेत्र में विशेष आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। माँ के इस आदेश के बाद वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली, हिमालयी महाकुंभ के रूप में प्रसिद्ध विश्व की सबसे लंबी पैदल धार्मिक यात्रा ‘बड़ी जात’ को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

मंदिर समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 05 सितंबर 2026 को सिद्धपीठ कुरुड़ से माँ नंदा की डोली कैलाश के लिए प्रस्थान करेगी, जबकि 20 सितंबर 2026 को यात्रा अपने पावन गंतव्य होमकुंड पहुंचेगी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इस शुभ अवसर पर पूरी यात्रा में माँ नंदा के साथ चलने वाला चौसिंगया खाड़ू भी सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर पहुंच चुका है। माँ की अनुमति के पश्चात मंदिर समिति ने यात्रा का दिनपट्टा (कार्यक्रम) जारी करते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

बसंत पंचमी के इस पावन दिन नंदा नगर सहित पूरी घाटी माँ नंदा के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। सिद्धपीठ नंदाधाम कुरुड़ में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालु भगवती प्रसाद ने बताया कि माँ नंदा की कृपा से घोषित ‘बड़ी जात 2026’ अब सम्पूर्ण गढ़वाल और कुमाऊँ अंचल के लिए एक ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महापर्व बनने जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय महिला मंगल दलों के साथ ही प्रसिद्ध लोकगायक दर्शन फर्स्वाण द्वारा माँ नंदा के भजनों की भक्तिमय प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिरस में डूब गया।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

UP पंचायत चुनाव: अप्रैल–मई में चुनाव मुश्किल!

शनि जनवरी 24 , 2026
UP पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: अप्रैल–मई में चुनाव मुश्किल! विधानसभा चुनाव के बाद हो सकती है प्रक्रिया! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य में अप्रैल–मई 2026 में चुनाव कराए जाने की संभावनाएँ अब कमजोर पड़ती नजर आ रही […]
UP पंचायत चुनाव: अप्रैल–मई में चुनाव मुश्किल, विधानसभा के बाद प्रक्रिया संभव

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share