सहस्त्रधारा में सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीन घायलों को निकाला सुरक्षित

देहरादून । शनिवार को डायल-112 के माध्यम से जनपद देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्रांतर्गत सहस्त्रधारा में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि कार सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी, जिसमें कुल तीन व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि एक महिला को चोटें आई थीं।
SDRF जवानों द्वारा विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करते हुए तीनों घायलों को सुरक्षित रूप से खाई से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया।
घायलों का विवरण:
1- मोहन सिंह रावत, उम्र 39 वर्ष, निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून।
2-रिंकी रावत, उम्र 36 वर्ष, पत्नी मोहन सिंह रावत, निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून।
3-अमर बहादुर थापा, उम्र 40 वर्ष, निवासी भाववाला, देहरादून।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

शनि अक्टूबर 3 , 2026
उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share