बागवानी में सफलता की मिसाल बने काण्डा ग्राम के किसान दंपति कमल रावत और रेखा रावत

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जनपद के विकासखंड पोखरी के ग्राम पंचायत काण्डा के प्रगतिशील किसान दंपति कमल रावत और रेखा देवी ने अपनी मेहनत और लगन से सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। इस सीजन में उनके खेतों में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का बेहतर उत्पादन हुआ है, जो क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक है।
किसान दंपति वर्षों से बिना किसी सरकारी सहयोग के अपने स्तर पर खेती-बाड़ी को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके खेतों में बैंगन, मूली, शिमला मिर्च सहित विभिन्न मौसमी सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत और खेती के प्रति समर्पण ने उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
कमल रावत और रेखा देवी का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना और खेती को आय का मजबूत साधन बनाना है। उनका मानना है कि यदि किसान मेहनत और लगन के साथ कृषि कार्य करे तो गांव में रहकर भी बेहतर रोजगार और आमदनी के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। किसान दंपति कहते हैं, “इस धरती में सब कुछ पैदा करने की क्षमता है, बस मेहनत करने वाला होना चाहिए।” उनका यह संदेश आज के युवाओं और किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
कमल रावत और रेखा देवी की मेहनत यह साबित करती है कि पहाड़ों में उपलब्ध जमीन और संसाधनों का सही उपयोग कर कृषि एवं सब्जी उत्पादन के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है। ऐसे प्रगतिशील किसान निश्चित रूप से अन्य लोगों को भी खेती की ओर प्रेरित करने का काम कर रहे हैं।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, हर सुख-दुख में साथ खड़ी है सरकार: रेखा आर्या

मंगल अगस्त 18 , 2026
सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित 280 पात्र महिला श्रमिकों, पुरुषों एवं बच्चों को वितरित की गईं पोषण, स्वच्छता व शैक्षणिक किट अल्मोड़ा/सोमेश्वर: अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धौलाघाट स्थित रामलीला मैदान में श्रम विभाग के ‘उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share