कृषि वानिकी बनेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़: देहरादून प्रशिक्षण में नई पहल

कृषि वानिकी बनेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़: देहरादून प्रशिक्षण में नई पहल

कृषि वानिकी से बदलेगा पहाड़ का भविष्य, देहरादून में तीन दिवसीय प्रशिक्षण ने दी नई राह

Dehradun, 26 September: भूमि के बेहतर उपयोग, सतत आय सृजन और पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विस्तार प्रभाग, आईसीएफआरई–वन अनुसंधान संस्थान (FRI), देहरादून द्वारा “भूमि प्रबंधन हेतु कृषि वानिकी प्रजातियों की खेती” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 23 से 25 सितम्बर 2025 तक हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर (उत्तराखंड) में CAMPA–विस्तार–वन विज्ञान केंद्र परियोजना के अंतर्गत आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रकाश सिंह ने किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि एग्रोफॉरेस्ट्री (कृषि वानिकी) भूमि प्रबंधन का एक प्रभावी साधन है, जो मृदा संरक्षण, सतत आय के स्रोत, ईंधन, चारा, लकड़ी, खाद्य पदार्थों और अन्य दैनिक जरूरतों की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

तीन दिनों तक चले तकनीकी सत्र में वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून और एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञों ने एग्रोफॉरेस्ट्री की व्यावसायिक संभावनाओं, मृदा संरक्षण और कीट एवं फफूंद संक्रमण से वृक्षों और फसलों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत व्याख्यान दिए। ये व्याख्यान नवीनतम शोध निष्कर्षों और उत्तराखंड सहित हिमालयी क्षेत्रों के सफल केस स्टडीज़ पर आधारित थे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय की नर्सरी का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्हें ईंधन, चारा, लकड़ी, खाद्य और उपयोगी गैर-काष्ठ वनोपजों से जुड़ी महत्वपूर्ण एग्रोफॉरेस्ट्री प्रजातियों के पौधों की जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण में 60 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में महिला कृषक, स्वयं सहायता समूह के सदस्य और छात्र शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में FRI देहरादून की टीम में डॉ. चरण सिंह, लोकिंदर शर्मा, पवन देवशाली, नवीन और अमित सिंह के साथ एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की विशेषज्ञ टीम में प्रो. ए.के. नेगी, डॉ. डी.एस. चौहान, डॉ. आर.एस. नेगी, डॉ. एल.एस. कंडारी और डॉ. हिमशिखा गोसाईं का योगदान रहा।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

FRI में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ हिंदी पखवाड़ा

Fri Sep 26 , 2025
हिंदी पखवाड़ा: आयोजित की गई विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं Dehradun, 26 September: वन अनुसंधान संस्थान (FRI), देहरादून में 14 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक हिंदी पखवाड़ा बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस दौरान संस्थान में आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। […]
FRI में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ हिंदी पखवाड़ा

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share