रायपुर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर कांग्रेस का विरोध

रायपुर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर कांग्रेस का विरोध

मालूवन क्षेत्र में अवैध निर्माण की सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाई जांच की मांग

Dehradun, 16 may: रायपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम, राजस्व विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग एवं कैंट बोर्ड की भूमि पर लगातार हो रहे अवैध कब्जों और निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है। इस संबंध में कांग्रेस नेता विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में क्षेत्र में विरोध दर्ज कराया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे, निर्माण कार्य और जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त लगातार की जा रही है, जबकि संबंधित विभाग और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।

इसी क्रम में मालूवन क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्य किए जाने की सूचना मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि निर्माण कार्य फिलहाल बंद करा दिया गया है, लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार अथवा सक्षम व्यक्ति उपस्थित नहीं था, जो निर्माण कार्य के संबंध में स्पष्ट जानकारी दे सके।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि सरकारी भूमि पर लगातार हो रहे अवैध कब्जे बेहद गंभीर विषय हैं। यदि समय रहते प्रशासन ने कठोर कार्रवाई नहीं की तो भविष्य में सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही रायपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे सभी अवैध कब्जों की व्यापक जांच कराने की भी मांग उठाई गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

CBSE Result 2026: OSM विवाद पर शिक्षा मंत्रालय की सफाई, Revaluation Fees घटाई

Sun May 17 , 2026
CBSE Result 2026: OSM विवाद पर शिक्षा मंत्रालय आया सामने, Revaluation Fees में बड़ी राहत New Delhi/ Dehradun, 17 May: CBSE Result 2026 जारी होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। कई छात्रों ने आरोप […]
CBSE Result 2026 को लेकर छात्र राहत दर्शाती न्यूज़ ग्राफिक, जिसमें Revaluation और Verification फीस ₹700 से घटाकर ₹100 दिखाया गया है। इमेज में OSM स्क्रीन, CBSE उत्तर पुस्तिका और खुश छात्रा को दिखाया गया है।

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share