7 माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, राज्य आंदोलनकारियों ने उठाई आवाज

शासनादेश के 7 माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, राज्य आंदोलनकारियों में रोष

राज्य आंदोलनकारियों ने किया जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव, चिन्हीकरण प्रक्रिया में देरी पर जताया रोष

Dehradun, 29 May 2026: राज्य आंदोलनकारियों और शहीद परिजनों ने गुरुवार को शहीद स्मारक से जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन कर राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण प्रक्रिया में हो रही देरी तथा चयनित अभ्यर्थियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ न मिलने पर नाराजगी जताई। इस दौरान आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भी प्रेषित किया।

Also Read : कालाबाजारी और जमाखोरी पर सरकार सख्त, बाजारों में बढ़ेगी निगरानी

शहीद स्मारक से शुरू हुआ प्रदर्शन

राज्य आंदोलनकारी संगठन के आह्वान पर आंदोलनकारी सुबह 11 बजे शहीद स्मारक पर एकत्र हुए, जहां बैठक आयोजित कर विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर मार्च किया और घेराव किया।

आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

शासनादेश लागू न होने पर जताई नाराजगी

प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और पूर्व राज्य मंत्री धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं और शासनादेश जारी होने के बावजूद आज तक उनका प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण प्रक्रिया को अब तक सरल नहीं बनाया गया है और चयनित राज्य आंदोलनकारी आश्रितों को भी क्षैतिज आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

Also Read : जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम भुवन चंद्र खंडूड़ी के नाम पर रखने की मांग

उन्होंने कहा कि शासनादेश जारी होने के सात महीने बाद भी कई जिलों में चिन्हीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, जिससे राज्य आंदोलनकारियों और शहीद परिवारों में भारी रोष व्याप्त है।

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर चिन्हीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने तथा चयनित अभ्यर्थियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की।

बड़ी संख्या में आंदोलनकारी रहे मौजूद

प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में केशव उनियाल, जगमोहन सिंह नेगी, धीरेन्द्र प्रताप, पूरण सिंह लिंगवाल, सुरेश नेगी, प्रमोद मन्द्रवाल, मोहन रावत, चन्द्रकिरण राणा, भगवती सेमवाल, प्रताप पंवार, सुरेन्द्र रावत, बिल्लू वाल्मीकि, मोहन थापा, मनोज नौटियाल, धर्मानन्द भट्ट, यशोदा रावत, राधा तिवारी, राजेश्वरी नेगी, हरी सिंह मेहर, बीर सिंह रावत, विनोद असवाल, पुष्पा रावत, सावित्री पंवार, सुशील विरमानी, सुशील चमोली, सुधीर नारायण शर्मा, दुर्गा ध्यानी, विवेक बलोदी, माहेश्वरी कंडारी, संगीता रावत, मोहन खत्री, क्रांति अभिषेक, प्रभात डण्डरियाल, उमेश रावत, साबी नेगी, सुलोचना नौडियाल, सुमति पडियार, दुर्गा बहादुर, सुभागा फर्शवाण, गीता नेगी, देवेश्वरी गुसाईं, सुलोचना मेंदौला, आशा नौटियाल और आशा डंगवाल सहित बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

UKPSC Mitra App: मोबाइल पर मिलेगी भर्ती परीक्षाओं की हर अपडेट

शनि मई 30 , 2026
UKPSC Mitra App लॉन्च, उम्मीदवारों को एक क्लिक पर मिलेगी आधिकारिक सूचना Haridwar, 30 May 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अभ्यर्थियों की सुविधा और सूचना प्रसार को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से “UKPSC Mitra” मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है। आयोग का कहना है कि इस ऐप के […]
UKPSC Mitra App launched for recruitment exam updates and notifications in Uttarakhand

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share