चंद्रशेखर और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, शंकराचार्य चौक पर धरने पर बैठे

चंद्रशेखर हरिद्वार: पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे

चंद्रशेखर हरिद्वार पहुंचकर टिहरी के केतन हत्याकांड पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, शंकराचार्य चौक पर पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे

Haridwar | June 28, 2026

टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार को रविवार को हरिद्वार पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इसके बाद दोनों नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद के दौरान धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें सांसद चंद्रशेखर के कपड़े फटने की बात सामने आई। विरोध स्वरूप दोनों नेता समर्थकों के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के टिहरी जाने की सूचना पर हरिद्वार पुलिस पहले से अलर्ट थी। शंकराचार्य चौक पर स्थानीय पुलिस के साथ बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए थे। जैसे ही दोनों नेताओं का काफिला मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद चंद्रशेखर और उमेश कुमार वाहन से उतरकर पैदल आगे बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें चौक पर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच बहस तेज हो गई और स्थिति धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

मौके पर मौजूद एसपी सिटी अभय सिंह और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने दोनों नेताओं को समझाने का प्रयास किया और आगे नहीं जाने की अपील की। इस दौरान सांसद चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें सरकार के दबाव में पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा रहा है।

चंद्रशेखर ने कहा कि वह हर हाल में पीड़ित परिवार से मिलेंगे। उनका आरोप था कि केतन हत्याकांड के बाद भी पीड़ित परिवार भय के माहौल में रह रहा है और परिवार के आग्रह पर ही वे उनसे मिलने जा रहे थे।

वहीं विधायक उमेश कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आकर परिवार की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट आश्वासन नहीं देंगे, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

धरने के चलते शंकराचार्य चौक पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिससे लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। फिलहाल पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों नेताओं से वार्ता कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

खताड़ी में फायरिंग से दहशत

रवि जून 28 , 2026
जुआ खेलने से रोकने पर युवक से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी रामनगर । खताड़ी क्षेत्र में कथित फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। एक युवक ने आरोप लगाया है कि जुआ खेलने से रोकने पर पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में कुछ लोगों […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share