भगवानपुर जूलों में रु. 41.86 लाख से अधिक के सड़क कार्यों से मजबूत होगा आवागमन तंत्र

देहरादून/विकासनगर। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भगवानपुर जूलों में क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने ग्राम भगवानपुर जूलों में लगभग ₹15.94 लाख की लागत से निर्मित अनुसूया प्रसाद मार्ग एवं दिगम्बर सिंह बिष्ट वाले मार्ग का विधिवत लोकार्पण किया। इसके साथ ही अनुसूया प्रसाद मार्ग की लेन संख्या 01, 02 एवं 04 में लगभग ₹25.92 लाख की लागत से निर्मित होने वाले मार्गों का विधिवत शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, पेयजल, जल निकासी एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि लगभग ₹15.94 लाख की लागत से निर्मित दोनों मार्गों के लोकार्पण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बेहतर, सुगम एवं सुरक्षित सुविधा मिलेगी। वहीं लगभग ₹25.92 लाख की लागत से बनने वाले अनुसूया प्रसाद मार्ग की विभिन्न लेनों के निर्माण से क्षेत्र की आंतरिक सड़क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इन कार्यों से स्थानीय स्तर पर आवागमन सुगम होने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। इसी क्रम में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र, संतुलित एवं सतत विकास उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान स्थानीय क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्यों के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यक्रर्ता, स्थानीय लोग तथा विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

सहस्त्रधारा में सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीन घायलों को निकाला सुरक्षित

शनि अक्टूबर 3 , 2026
देहरादून । शनिवार को डायल-112 के माध्यम से जनपद देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्रांतर्गत सहस्त्रधारा में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share