जिला सहकारी बैंक चमोली के गजेन्द्र सिंह रावत निर्विरोध अध्यक्ष बने

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन से सहकारिता क्षेत्र के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए गजेन्द्र सिंह रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कहा कि जिले में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। किसानों, छोटे कारोबारियों और ग्रामीणों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ सहकारी संस्थाओं को सशक्त किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बैंक के कामकाज में पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार और बैंक की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों व ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
गजेन्द्र सिंह रावत के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक विकास और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share