गोपेश्वर में वीबीजी रामजी योजना के शुभारम्भ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

चमोली। भारत सरकार की वीबीजी रामजी योजना के शुभारम्भ के अवसर पर गुरुवार को विकास भवन, गोपेश्वर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण प्रतिभागियों को दिखाया गया। इस अवसर पर योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं संभावित लाभों की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, मनरेगा श्रमिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिभागी उपस्थित रहे। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिभागियों को इसके विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि जनपद चमोली में वीबीजी रामजी योजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना मनरेगा से भिन्न स्वरूप में संचालित होगी तथा इसके अंतर्गत निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप कार्य किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजना को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से धरातल पर उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योजना के तहत मिलने वाले लाभ, कार्यों के चयन की प्रक्रिया, क्रियान्वयन व्यवस्था तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं सतत विकास को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं मनरेगा श्रमिकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए अधिकारियों ने योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जागरूक रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share