महाराज ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से शिष्टाचार भेंट, नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध

देहरादून । महाराज ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से शिष्टाचार भेंट, नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट कर मनरेगा के माध्यम से जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल परिसंपत्तियों के सतत संचालन, अनुरक्षण एवं दीर्घकालीन स्थायित्व के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुरुवार को कृषि भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे मनरेगा के माध्यम से जल जीवन मिशन के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण हेतु स्थानीय स्तर पर कुशल मानव संसाधन विकसित करने की एक अत्यन्त महत्वपूर्ण पहल की है। महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर उन्हें अवगत करवाया कि वर्तमान में संचालित जल जीवन मिशन कार्यक्रम के प्रशिक्षण में ग्रामीण युवाओं एवं स्थानीय व्यक्तियों की अपेक्षित भागीदारी सुनिश्चित करने में कई प्रकार की व्यावहारिक कठिनाई सामने आ रही है। अधिकांश संभावित प्रतिभागी दैनिक मजदूरी, कृषि एवं अन्य आजीविका गतिविधियों पर निर्भर हैं। प्रशिक्षण में सम्मिलित होने के दौरान उनकी नियमित आय प्रभावित होती है, जिसके कारण वे प्रशिक्षण में भाग लेने से बचने का प्रयास करते हैं।

इसलिए नल जल मित्र कार्यक्रम के पात्र प्रतिभागियों की प्रशिक्षण अवधि में होने वाली आजीविका हानि को देखते हुए उन्हें मनरेगा के साथ नियमसम्मत अभिसरण के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी, कार्य-दिवस उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार के स्तर से इस पर विचार किये जाने की आवश्यकता है। जिससे ग्रामीणों की आजीविका प्रभावित हुए बिना अधिकाधिक स्थानीय व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया जा सकेगा तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल परिसंपत्तियों के सतत संचालन, अनुरक्षण एवं दीर्घकालिक स्थायित्व को भी मजबूती मिल सके। महाराज के अनुरोध और सुझाव पर सहमति व्यक्त करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में त्वरित कार्यवाही का की बात कहते हुए अपने अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

दिवंगत बालम सिंह राणा के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

गुरु अगस्त 27 , 2026
एसएसपी देहरादून सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दिवंगत बालम सिंह राणा जीके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी अपनी श्रद्धांजलि देहरादून । गुरुवार को देहरादून में नियुक्त मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा, का हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत बालम सिंह राणा के पार्थिव शरीर को 27/08/2026 को पुलिस […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share