दिवंगत बालम सिंह राणा के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

एसएसपी देहरादून सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दिवंगत बालम सिंह राणा जीके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी अपनी श्रद्धांजलि
देहरादून । गुरुवार को देहरादून में नियुक्त मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा, का हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत बालम सिंह राणा के पार्थिव शरीर को 27/08/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गयी। इस दौरान एसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दिवंगत बालम सिंह राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। एसएसपी देहरादून द्वारा बालम सिंह राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की तथा उनके के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। दिवंगत बालम सिंह राणा मूल रूप से जनपद उत्तरकाशी के रहने वाले थे तथा वर्तमान समय में रायपुर में परिवार सहित निवासरत थे। दिवंगत बालम सिंह राणा अपने सौम्य/शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले तथा अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे, वे वर्ष 1997 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे तथा वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति प्राप्त की थी तथा वर्ष 2024 से जनपद देहरादून नियुक्त थे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

पंतनगर विश्वविद्यालय उत्तराखंड सीड्स एंड तराई डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को विभिन्न फसलों की फाउंडेशन सीड उपलब्ध कराएगा

शनि अगस्त 29 , 2026
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर ने उत्तराखंड सीड्स एंड तराई डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ अपने पुराने बीज उत्पादन संबंध को फिर से शुरू करने की महत्वपूर्ण पहल की है। 6 अगस्त 2026 को हुई उत्तराखंड सीड्स एंड तराई डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (UKS&TDC) की बोर्ड बैठक में यह […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share