UPES विश्वविद्यालय के आसपास चलाए गए विशेष अभियान में 22 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 17 विक्रेता COTPA अधिनियम का उल्लंघन करते पाए गए
Dehradun, 09 June 2026: मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने बिधौली क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर तंबाकू उत्पादों की बिक्री और उपयोग के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान थाना प्रेमनगर पुलिस के सहयोग से UPES विश्वविद्यालय के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया।
अभियान के तहत कुल 22 दुकानों की जांच की गई, जिनमें से 17 तंबाकू विक्रेता COTPA (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के प्रावधानों का उल्लंघन करते पाए गए। जांच के दौरान कई दुकानदार शैक्षणिक संस्थान के निर्धारित दायरे के भीतर तंबाकू उत्पाद बेचते मिले। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर कुछ छात्र-छात्राएं धूम्रपान करते हुए पाए गए, जिनके खिलाफ भी नियमानुसार चालान और जुर्माने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान कुल 3,400 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि COTPA अधिनियम के तहत किसी भी शैक्षणिक संस्थान के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना भी कानूनन अपराध है, जिसके लिए दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।
जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने तंबाकू विक्रेताओं को अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। प्रशासन का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू की उपलब्धता को रोकना और युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से बचाना है।
निरीक्षण टीम में हेड कांस्टेबल गिरीश पटवाल, कांस्टेबल आशीष नेगी, जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की जिला सलाहकार अर्चना उनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता रेखा तथा अनुराग उनियाल शामिल रहे।
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.


![ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार में गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों पर पुलिस का छापा, दुकानदारों के चालान 📲 हर जरूरी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। • WhatsApp Channel – ताज़ा खबरों के लिए [CLICK HERE] • Instagram – न्यूज और वीडियो अपडेट्स के लिए [CLICK HERE] • Facebook – खबरों और खास अपडेट्स के लिए [CLICK HERE]](https://theindiavox.com/wp-content/uploads/2026/10/IMG_20261016_165511-300x239.jpg)




