धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव, तीज क्वीन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया हुनर

लायंस क्लब धुन लाइट द्वारा आयोजित तीज उत्सव में शामिल महिलाएं

सहारनपुर रोड स्थित निजि रेस्टोरेंट में लायंस क्लब धुन लाइट की ओर से आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम

Dehradun | August 18, 2026

सहारनपुर रोड स्थित चिली रेस्टोरेंट में लायंस क्लब धुन लाइट की ओर से तीज उत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं, खेलों तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता और विभिन्न मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए। इसके अलावा हेयरस्टाइल और नेल आर्ट के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए। क्लब की ओर से प्रतिभागियों और उपस्थित महिलाओं के लिए 200 से अधिक उपहार वितरित किए गए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कार्यक्रम में टैरो कार्ड रीडर मनीषा अग्निहोत्री ने भी अपना विशेष गिफ्ट वाउचर प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन मनीषा अग्निहोत्री और सुमन सिंह ने किया।

लायंस क्लब धुन लाइट द्वारा आयोजित तीज उत्सव में शामिल महिलाएं
लायंस क्लब धुन लाइट द्वारा आयोजित तीज उत्सव में शामिल महिलाएं

कार्यक्रम में फास्ट जिला चेयरपर्सन मीनाक्षी मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहीं। क्लब की अध्यक्षा ममता खन्ना ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। तीज क्वीन और अन्य प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में रेट्रो कजिन की श्रीमती लालिमा तथा राज ज्वैलर्स की श्रीमती इफी वर्मा मौजूद रहीं। क्लब की प्रेसिडेंट ममता खन्ना और सेक्रेटरी नीति मोहन ने निर्णायकों का स्वागत किया।

क्लब की मार्केटिंग एवं मैनेजमेंट हेड वीणा गोयल ने कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी संभाली और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

नेल आर्ट प्रतियोगिता में माया सिंघवाला ने प्रथम तथा नीलू गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं तीज क्वीन प्रतियोगिता में 30 से 50 वर्ष आयु वर्ग में चार विजेताओं का चयन किया गया, जबकि 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भी चार महिलाओं को तीज क्वीन के रूप में चुना गया। डांस प्रतियोगिता में भी चार पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक तीज उत्सव के रंग में रंगकर गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। क्लब की ओर से आयोजित इस आयोजन ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और उत्सव की खुशियां साझा करने का अवसर भी दिया।

लायंस क्लब धुन लाइट के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Also Read: उत्तराखंड मौसम अपडेट पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share