टीएचडीसी टनल हादसाः तीनों लापता श्रमिकों के शव बरामद, सर्च अभियान पूरा

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले के मायापुर -पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता चल रहे तीनों व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मंगलवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने सर्च अभियान के दौरान दो और शव बरामद किए। इससे पूर्व एक शव बरामद किया जा चुका था। अब इस टनल हादसे में मरने वालों की संख्या दस हो गई है।
मौके पर सर्च अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीआरएफ टीम प्रभारी निरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया कि टनल में लापता तीनों व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बरामद शवों को आवश्यक कार्रवाई और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया गया है। 13 अगस्त को हादसे के बाद से ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार टनल के भीतर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही थीं। मलबे और कठिन परिस्थितियों के बीच टीमों ने संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की।
तीनों लापता व्यक्तियों के शव बरामद होने के बाद टनल हादसे में लापता लोगों की तलाश का अभियान पूरा हो गया है। हादसे के बाद से जारी रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने समन्वय के साथ लगातार काम किया।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव परिसर में भारी बारिश के बाद अचानक भूस्खलन होने से अफरा-तफरी मची

मंगल अगस्त 18 , 2026
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार शाम हुई भारी बारिश के बाद अचानक भूस्खलन होने से अफरा-तफरी मच गई। पहाड़ी से आए भारी मलबे ने मंदिर के अतिरिक्त कक्ष और भंडार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब 25 लाख रुपये […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share