हिंदी दिवस: 14 सितंबर 1953 से शुरू हुई परंपरा

हिंदी दिवस का इतिहास और महत्व

हिंदी दिवस: 14 सितम्बर को याद आता है हिंदी का संवैधानिक सफ़र

Isha R Priyanshu ने बताया हिंदी दिवस का इतिहास और महत्व
ईशा आर. प्रियांशु, पी.एच.डी. शोधार्थी व हिंदी शिक्षिका

Dehradun, 14 September:

By Isha R. Priyanshu

सोचिए, अगर हमारी सरकारी चिट्ठियाँ, अदालतों के फैसले या स्कूलों की किताबें कभी हमारी अपनी भाषा में न होतीं, तो कैसा लगता?
हर साल 14 सितम्बर का दिन हमें याद दिलाता है कि हमारी मातृभाषा हिंदी ने देश की पहचान और संवाद को एक नई आवाज दी। 1949 में ठीक इसी दिन संविधान सभा में लंबी बहसों और मतभेदों के बीच आखिरकार हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया। संविधान के भाग 17, अनुच्छेद 343 में इस ऐतिहासिक निर्णय की साफ-साफ झलक मिलती है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

हिंदी को बताया था जनता की भाषा

संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा बनाने को लेकर तीखी बहसें हुईं। हिंदी समर्थकों का मानना था कि यह राष्ट्र की आत्मा और जनमानस की भाषा है, जबकि दक्षिण भारत और गैर-हिंदी भाषी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को डर था कि हिंदी थोपने से उनकी मातृभाषा उपेक्षित हो जाएगी। महात्मा गांधी ने 1918 में हिंदी साहित्य सम्मेलन में कहा था कि हिंदी जनता की भाषा है, इसे राजभाषा बनाना चाहिए। पंडित नेहरू ने भी संतुलित रुख अपनाते हुए कहा कि हिंदी को बढ़ावा देना ज़रूरी है, लेकिन यह दबाव या जोर-जबरदस्ती से नहीं हो सकता।

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

1953 मनाया जाना शुरू हुआ हिंदी दिवस

आखिरकार, ‘मुनशी-अय्यंगार फॉर्मूला’ के तहत समझौता हुआ कि हिंदी संघ की राजभाषा होगी, लेकिन अंग्रेजी को 15 वर्षों तक सहायक भाषा के रूप में रखा जाएगा। बाद में 1963 में आधिकारिक भाषा अधिनियम लाकर अंग्रेजी के प्रयोग को अनिश्चितकाल तक बढ़ा दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि 14 सितम्बर का दिन हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार व्यौहार राजेंद्र सिंह का जन्मदिन भी है। शायद यही कारण है कि 1953 से इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाना शुरू किया गया।

संस्कृति, इतिहास और एकता का प्रतीक हिंदी दिवस

आज हिंदी न केवल भारत, बल्कि नेपाल, मॉरीशस, फिजी, त्रिनिदाद, सूरीनाम, गुयाना, अमेरिका और यूरोप के कई हिस्सों में भी बोली जाती है। बावजूद इसके, प्रशासन, न्यायपालिका और उच्च शिक्षा में अंग्रेजी का दबदबा अभी भी कायम है। हिंदी दिवस हमें याद दिलाता है कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, इतिहास और एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हिंदी को किसी पर थोपे बिना, संवाद और सहयोग के पुल के रूप में आगे बढ़ाया जाए।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शौक और नशे के लिए बन बैठा वाहन चोर, दून पुलिस ने दबोचा

Sun Sep 14 , 2025
दून पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, 3 स्कूटी बरामद Dehradun, 14 September: राजधानी देहरादून में बढ़ते स्ट्रीट क्राइम पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन चोरी की स्कूटी बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी […]
दून पुलिस ने तीन स्कूटी संग दबोचा वाहन चोर

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share