उर्जस्वी क्लब ने धूमधाम से मनाया गरबा उत्सव 2025

उर्जस्वी क्लब ने धूमधाम से मनाया गरबा उत्सव 2025

उर्जस्वी क्लब ने धूमधाम से मनाया गरबा उत्सव 2025

Dehradun, 01 October: उर्जस्वी क्लब की ओर से वर्ष 2025 का गरबा उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन मनीषा अग्निहोत्री और राशि अरोड़ा ने किया। इस भव्य आयोजन में पचास से अधिक महिलाओं ने जोशपूर्ण भागीदारी की।

शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित हुए गरबा उत्सव को और भी विशेष बनाने के लिए दून एलीट क्लब, देहरादून की सचिव नीता मोहन और जीजीआईसी राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता खन्ना बतौर निर्णायक कार्यक्रम में शामिल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ अंबे की ज्योति प्रज्वलित कर तथा आरती के साथ किया गया।

गरबा क्वीन का पहनाया ताज

उर्जस्वी क्लब ने धूमधाम से मनाया गरबा उत्सव 2025

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

निर्णायकों ने निष्पक्ष निर्णय लेते हुए गरबा क्वीन का चयन किया। प्रियंका, कीर्ति सिंह, कुमुद तनेजा, आकृति अग्रवाल और उषा अरोड़ा को गरबा क्वीन का ताज पहनाया गया। इसके अतिरिक्त, निशा राजक, सपना, नीरू, भावना अग्रवाल और स्वाति गुप्ता को श्रेष्ठ परिधान, गोडना, नृत्य और आभूषण श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। सरल वेशभूषा के लिए निशा भट्ट को सम्मानित किया गया।

डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र

उत्सव में छोटी-छोटी बालिकाओं ने पारंपरिक लहंगा पहनकर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। अष्टमी के पावन अवसर पर कन्याओं ने देवी स्वरूप में चुनरी ओढ़कर अतिथियों का स्वागत किया और उपहार प्रदान किए। निर्णायकों ने सभी बालिकाओं को गरबा क्वीन की उपाधि से अलंकृत किया। प्रिशा, तपस्या, अरशी, काश्वी, नभ्यस, आयुषी, स्येया और स्तृति ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में तंबोला, म्यूज़िकल चेयर्स, गेस द सॉन्ग जैसे खेलों का आयोजन हुआ, जिनमें प्रतिभागियों ने अनेक उपहार जीते। निर्णायकों द्वारा आश्चर्य प्रश्नोत्तरी भी रखी गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पुरस्कार अर्जित किए।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक मनीषा और राशि की ओर से सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं। इस दौरान आकांक्षा जैन ब्यूटी सैलून, साई फैब्रिक्स, तपस्या इंस्टिट्यूट और टैरो रीडर मनीषा की ओर से आकर्षक डिस्काउंट कूपन भी वितरित किए गए।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी सरकार का प्रहार, लैंड जिहाद पर सीधा वार

Thu Oct 2 , 2025
धामी सरकार ने मुक्त कराई 9 हजार एकड़ भूमि, 250 मदरसे सील Champawat, 02 October: उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार का सख्त और विकासशील चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक ही मंच से लैंड जिहाद पर कड़ी कार्रवाई, अवैध मदरसों की सीलिंग, बड़े पैमाने […]
धामी सरकार ने मुक्त कराई 9 हजार एकड़ भूमि, 250 मदरसे सील

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share