पेड़ों का पहरेदार बना MAD NGO, देहरादून में रुकी अवैध पेड़ कटाई

NGO MAD ने बचाए सौ से ज़्यादा पेड़

MAD NGO ने देहरादून-ऋषिकेश रोड पर पेड़ों की सामूहिक कटाई रुकवाई

Dehradun, 24 September: देहरादून-ऋषिकेश चार लेन परियोजना के नाम पर हो रही अनावश्यक वनों की कटाई को एक युवा NGO मेकिंग अ डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (MAD by BTD) ने समय रहते रोक दिया। रविवार रात बारकोट वन रेंज में 50 से अधिक पेड़ काटे जाने की खबर से शहरवासी स्तब्ध थे। सोमवार सुबह जैसे ही और पेड़ों के जोखिम की सूचना मिली, MAD NGO की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और हालात पलट दिए।

हाई कोर्ट से इस परियोजना पर पहले से स्टे होने के बावजूद 300 मीटर में करीब 165 पेड़ काटने का आदेश जारी किया गया था। इनमें साल, पीपल, पिलखन, तून, रोहिणी, अमलतास जैसी पारिस्थितिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियां, साथ ही जामुन और शहतूत जैसे फलदार पेड़ शामिल थे। इतनी बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाने से मिट्टी की जलधारण क्षमता खत्म होने, भू-स्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ने की आशंका थी।

NHAI ने दिया कटाई रोकने का आश्वासन

MAD NGO के युवाओं ने मौके पर वन अधिकारियों से बात की और NHAI के परियोजना निदेशक पंकज कुमार मौर्या से सीधे संपर्क किया। 15 मिनट की प्रभावी बातचीत के बाद उन्होंने पेड़ों की कटाई रोकने का आश्वासन लिया। उनकी सूझबूझ से न केवल सौ से ज्यादा पेड़ बच गए, बल्कि विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही का सवाल भी जोर से उठा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

MAD NGO टीम के सदस्य आशीष, आर्यन, इंदर, खुशी और विवेक ने घटनास्थल से लौटते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ पर्यावरण की नहीं, बल्कि पूरे शहर के भविष्य की रक्षा है।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

THDCIL ने शुरू किया स्वच्छता ही सेवा अभियान

Thu Sep 25 , 2025
THDCIL ने अपनाया स्वच्छता का मिशन Rishikesh, 25 September: सतत और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, सार्वजनिक क्षेत्र की मिनी रत्न कंपनी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) ने राष्ट्रव्यापी “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025” के तहत कई पहल शुरू की हैं। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव कुमार […]
THDCIL का स्वच्छता संकल्प: ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025’ से देशभर में नई पहलें

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share