मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में भेंट कर जाना पूर्व सीएम खंडूरी का हाल

Former CM Khanduri in Hospital

पूर्व सीएम खंडूरी की हाल जानने पहंचे सीएम

Former CM Khanduri in Hospital

Dehradun, 09 September: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता भुवन चंद्र खंडूरी इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से खंडूरी की स्थिति की जानकारी ली और उनके स्वास्थ्य लाभ को लेकर परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि खंडूरी जी न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश की राजनीति में ईमानदारी और सादगी के प्रतीक रहे हैं। राज्य के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होंगे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष और खंडूरी की पुत्री ऋतु खंडूरी भूषण भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने उनसे भी उपचार से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थत्यूड़ पुलिस ने 1560 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

Tue Sep 9 , 2025
1560 ग्राम चरस: एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज Tehri, 09 September: जनपद टिहरी में नशामुक्ति अभियान के तहत थत्यूड़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मंगलवार को चैकिंग के दौरान दो युवकों को 1560 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत […]
1560 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share