एडिफाई वर्ल्ड स्कूल को मिला “करियर्स 360” की “इंडियाज़ बेस्ट स्कूल्स 2026” में AAA+ रेटिंग का गौरव

देहरादून। शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, मैथरावाला , देहरादून को “करियर्स 360” द्वारा जारी “इंडियाज़ बेस्ट स्कूल्स 2026” रैंकिंग में “डे स्कूल श्रेणी” के अंतर्गत प्रतिष्ठित AAA+ रेटिंग** प्रदान की गई है।
यह सम्मान विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुभवी शिक्षकों, आधुनिक आधारभूत सुविधाओं तथा समग्र छात्र विकास के आधार पर दिया गया है।

यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्टता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर विद्यालय के माननीय निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर ने समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे एडिफाई परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को सभी हितधारकों को समर्पित करते हुए गुणवत्तापूर्ण, नवाचारपूर्ण एवं मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने के अपने संकल्प को दोहराया। “AAA+ रेटिंग केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उत्कृष्ट शिक्षा, गुणवत्ता और विश्वास की पहचान है।”

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश - वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी

शुक्र जुलाई 24 , 2026
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने वाले आम लोगों को किया जाएगा राज्य स्तर पर पुरस्कृत Dehradun, 24 july 2026 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य वन्यजीव बोर्ड […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share