नीट 2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) उत्तराखंड का दबदबा: देहरादून की दिव्यांशी चौधरी ने हासिल की (AIR) 605

नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की शानदार सफलता
देहरादून : आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के छात्र दिव्यांशी चौधरी ने नीट UG 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 605 हासिल कर किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट शिक्षा और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों के भविष्य को संवारने की दिशा में एईएसएल की प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करती है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET UG 2026 के परिणामों में दिव्यांशी चौधरी ने 720 में से 667 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 605 हासिल की। वहीं, नैशा ध्यानी ने 655 अंक के साथ AIR 1130, आरव सैनी ने 648 अंक के साथ AIR 1579, अदिति सिंह ने 640 अंक के साथ AIR 2287 तथा श्रुति ने 619 अंक प्राप्त कर AIR 5283 हासिल की।
नीट 2026 में इस वर्ष भी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत किया है। इस वर्ष संस्थान के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। आकाश के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 10, 18 छात्रों ने टॉप 50 तथा 41 छात्रों ने टॉप 100 में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, व्यापक अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की मजबूत व्यवस्था को दर्शाती है।
अपनी सफलता पर छात्रों ने कहा, “नीट UG 2026 में AIR हासिल करना मेरे लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। इस सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और लगातार सीखते रहने की आवश्यकता थी। आकाश के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने मेरे कॉन्सेप्ट मजबूत किए, मेरी तैयारी की रणनीति को बेहतर बनाया और पूरे सफर के दौरान मुझे प्रेरित रखा। मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। इस उपलब्धि पर डी के मिश्रा – क्षेत्रीय निदेशक, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने कहा, “हम दिव्यांशी चौधरी को नीट UG 2026 में AIR 605 प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देते हैं। यह सफलता छात्र की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प तथा अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है। एईएसएल का हमेशा प्रयास रहा है कि छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने वर्षों से नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपनी परंपरा को कायम रखा है। पिछले एक दशक में आकाश के छात्रों ने 13 बार AIR 1 हासिल किया है। इसी अवधि में ऑल इंडिया टॉप 10 रैंक में 64 प्रतिशत तथा ऑल इंडिया टॉप 100 रैंक में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों ने प्राप्त किए हैं।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटियांः डॉ. धन सिंह रावत

शुक्र जुलाई 17 , 2026
सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश कहा, एक रंग रंगेंगे प्रदेशभर के सहकारी बैंक व समितियों के भवन देहरादून। सूबे में सहकारिता आंदोलन को अधिक सशक्त, आधुनिक एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी स्थापित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक मंडल […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share