Adventure की नई ऊंचाई: मो. हारून ने उमलिंग ला पर रचा अद्भुत कीर्तिमान

Adventure की नई ऊंचाई पर पहुंचे मो. हारून

Ultimate Adventure: उमलिंग ला की ऊंचाइयों पर रचा नया इतिहास

India Book Of Records में दर्ज किया अपना नाम

Dehradun, 12 September: जहां हवा भी सांस लेने से पहले दो बार सोचती है, जहां रात का सन्नाटा दिल की धड़कनें तक सुना देता है… वहीं खड़ा था देहरादून का जज़्बाती राइडर मो. हारून। दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास उमलिंग ला (5,798 मीटर / 19,024 फीट) पर उन्होंने पहली बार अकेले मोटरसाइकिल के साथ रातभर कैंपिंग करके ऐसा कीर्तिमान रच दिया, जो भारत के Adventure बाइकिंग इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

Adventure की नई ऊंचाई पर पहुंचे मो. हारून
India Book Of Records में दर्ज किया अपना नाम

रातभर कैंपिंग करके बनाया नया रिकॉर्ड

Adventure Riding (एडवेंचर राइडिंग) की दुनिया में देहरादून के जज़्बाती राइडर और मोटोव्लॉगर मो. हारून ने ऐसा कीर्तिमान रच दिया है, जो भारत के बाइकिंग इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास उमलिंग ला (5,798 मीटर / 19,024 फीट) पर पहली बार अकेले मोटरसाइकिल के साथ रातभर कैंपिंग करके नया रिकॉर्ड बनाया। उनका यह रिकॉर्ड India Book Of Records में दर्ज किया गया है।

साहस और धैर्य की अनोखी मिसाल

उमलिंग ला जैसे कठिन और खतरनाक इलाके में रात बिताना किसी भी राइडर के लिए आसान नहीं। बर्फ़ीली ठंड, ऑक्सीजन की कमी और बेहद कठिन परिस्थितियों के बीच हारून ने अपने जुनून और तैयारी के दम पर पूरी रात गुज़ारी और साबित कर दिया कि एडवेंचर का असली मज़ा मुश्किलों को मात देने में है। उन्होंने बताया​ कि हारून की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उत्तराखंड, बल्कि पूरे भारतीय बाइकिंग समुदाय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। हारून का यह रिकॉर्ड हर उस राइडर के लिए प्रेरणा है, जो बड़ी चुनौतियों का सामना करने का सपना देखता है। अपने अनुभव और सफर के बारे में जानकारी देते हुए मो. हारून ने बताया कि यह सफर सिर्फ़ शिखर तक पहुँचने का नहीं था, बल्कि यह साबित करने का था कि अगर जुनून मज़बूत हो तो कठिन से कठिन हालात भी आपको रोक नहीं सकते। यह रिकॉर्ड हर उस राइडर का है जो बड़ा सपना देखता है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

सबसे बड़ा Adventure Riding Tour लक्ष्य

आगे की योजनाओं पर बात करते हुए मो. हारून ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य भारत में अब तक का सबसे बड़ा Adventure Riding Tour आयोजित करने के साथ-साथ एक World Tour पर निकलने का भी है। उन्होंने कहा कि यह सफर न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एडवेंचर राइडिंग को नई पहचान देगा। हारून ने यह भी साझा किया कि इस भव्य अभियान के लिए कई कंपनियों से स्पॉन्सरशिप की प्रक्रिया जारी है, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी बड़े पैमाने पर सफल हो सकेगा।

Adventure Riding के लिए प्रदान किया गया मेडल
एडवेंचर राइडिंग रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया गया मेडल

The Rider 93: रोमांच की कहानियों का प्लेटफॉर्म

हारून अपने यूट्यूब चैनल ‘The Rider 93’ के माध्यम से अपनी Adventurous यात्राओं, रोमांचक अभियानों और रिकॉर्ड बनाने वाले पलों को दुनिया के साथ साझा करते हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियों के Adventure राइडर्स को नई प्रेरणा मिलती है।

 

Technology से जुड़ी खबरें: यहां देखें

उत्तराखण्ड में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल

भारत की बड़ी खोज: जानें क्या है Black Fungus?

iPhone 17 लॉन्च। जानें इस बार क्या है ख़ास?

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

AI Trend 2025: Nano Banana और AI Avatars का छा रहा क्रेज

Fri Sep 12 , 2025
Nano Banana और AI-Generated Avatars: भारत में क्यों वायरल हो रहा AI ट्रेंड? New Delhi, 12 September: सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक नया ट्रेंड तहलका मचा रहा है। “Nano Banana” नामक AI-जनित अवतार / 3D मिनिएचर फ़िगर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। यह सिर्फ […]
Google Gemini का फीचर है नैनो बनाना

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share