CM धामी से मिले GMVN निदेशक पारस गोयल, चारधाम यात्रा पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री धामी से मिले GMVN निदेशक पारस गोयल

GMVN निदेशक पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद पारस गोयल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर चारधाम यात्रा और पर्यटन विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

Dehradun, 08 June 2026: गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के निदेशक पद का दायित्व मिलने पर पारस गोयल ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पवित्र चारधाम यात्रा का प्रतीकात्मक चित्र भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रकट कीं।

गोयल ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में पर्यटन, धार्मिक आस्था एवं चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को नई पहचान मिलने की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में GMVN प्रदेश के पर्यटन एवं तीर्थाटन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगा। मुख्यमंत्री धामी ने पारस गोयल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि GMVN के माध्यम से राज्य में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

भेंट के दौरान चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं, पर्यटन विकास तथा राज्य में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने संबंधी विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। श्री गोयल ने मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए जनहित एवं राज्यहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष डीएवी कॉलेज दयाल बिष्ट, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सूरज रावल, प्रवीण, मनीष बोरा आदि उपस्थित रहे।।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

स्वच्छता व्यवस्था समीक्षा बैठक: नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कलेक्शन और यूजर चार्ज पर दिए निर्देश

Mon Jun 8 , 2026
स्वच्छता व्यवस्था समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने डोर-टू-डोर कलेक्शन, कूड़ा पृथक्करण और यूजर चार्ज संग्रहण की प्रगति का आकलन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। Dehradun, 08 June 2026: नगर निगम देहरादून के सभागार में नगर आयुक्त महोदय आलोक कुमार पाण्डेय (आईएएस) की अध्यक्षता में स्वच्छता […]
देहरादून नगर निगम में स्वच्छता व्यवस्था समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share