युवा शक्ति ही देश की असली ताकत: रेखा आर्या

  • सोमेश्वर में आयोजित युवा संवाद में हजारों युवा हुए शामिल
  • कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सोमेश्वर/अल्मोड़ा, 26 july 2026 : सोमेश्वर में रविवार को आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में आसपास के महाविद्यालयों समेत हजारों की संख्या में युवाओं ने शिरकत की। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और हजारों युवाओं ने शहीदों को नमन किया।

रविवार को सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और हजारों युवा सोमेश्वर स्थित स्वतंत्रता सेनानी हुकुम सिंह बोरा के स्मारक स्थल पर पहुंचे और उन्होंने कारगिल व अन्य युद्धों में देश के लिए शहादत देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी लोग जुलूस की शक्ल में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के सोमेश्वर स्थित आवास पर पहुंचे।

युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज का भारत युवा भारत है, क्योंकि युवाओं की सबसे अधिक आबादी हमारे देश में रहती है ।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, उस अभियान को हमारी युवा शक्ति ही अंजाम तक पहुंचाएगी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि युवाओं का हित केंद्र और प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार अब तक 30,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है और आने वाले कुछ महीनो में इस संख्या में बड़ा इजाफा होने जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, युवा मोर्चा प्रभारी पूरन नगरकोटी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज भाकुनी, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी, जिला महामंत्री चंदन बहुगुणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख ताकुला राजेंद्र कैड़ा, शंकर बिष्ट, मनोज भाकुनी, मिथिलेश वर्मा, दीवान नेगी, भूपेंद्र भोज, नरेंद्र नेगी, निकेश बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

गढ़वाल मंडल के 69 विशेष शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

रवि जुलाई 26 , 2026
श्रीनगर में शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने वितरित किये नव चयनित शिक्षकों को नियुक्त पत्र कहा, समावेशी शिक्षा को मिलेगी मजबूती,विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास श्रीनगर/देहरादून, 26 july 2026 : प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज गढ़वाल मंडल के अंतर्गत चयनित 69 […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share