मुख्यमंत्री और सैनिक कल्याण मंत्री ने रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन का किया फ्लैग ऑफ

Dehradun, 25 july 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को शौर्य स्थल, चीड़बाग, गढ़ीकैंट, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम, शौर्य और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। वर्ष 1999 में भारतीय वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की और विश्व के समक्ष भारतीय सेना के अदम्य साहस का परिचय दिया।

इसके उपरांत गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने “रन फॉर कारगिल हीरोज़” में प्रतिभाग करने वाले धावकों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के राष्ट्रभक्ति के जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि देश के वीर सैनिकों के सम्मान में जनभागीदारी ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल के वीरों का अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने और वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ अमर शहीदों को नमन किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन छात्र मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

देहरादून आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी ने छात्रहित में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

शनि जुलाई 25 , 2026
Dehradun, 25 july 2026| जैसा कि आप जानते हैं आज समाज पार्टी भीम आर्मी चीफ नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दो दिन पहले ही ऐलान किया था कि हमारी पार्टी और संगठन पूरे देश में जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति जी को छात्रों की बर्बरता और शिक्षा मंत्री के […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share