कृषि सखियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण, जैविक और प्राकृतिक खेती की तकनीकों से कराया गया परिचित
Dehradun | August 16, 2026
उत्तराखंड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के किसान भवन में कृषि सखियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 13 से 15 अगस्त तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि सखियों की क्षमता का विकास करते हुए उन्हें जैविक एवं प्राकृतिक खेती की आधुनिक और उपयोगी तकनीकों की जानकारी देना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान कृषि सखियों को पोषण वाटिका, प्राकृतिक खेती, जैविक आगत निर्माण एवं उसके प्रयोग की विधि सहित विभिन्न कृषि गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और खेती में जैविक एवं प्राकृतिक पद्धतियों को अपनाने के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि सखियों को इस तरह प्रशिक्षित करना रहा, ताकि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने-अपने स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य महिलाओं तक पहुंचा सकें। कृषि सखियां अपने समूहों में महिलाओं को पोषण वाटिका तैयार करने, प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाने तथा जैविक आगत तैयार करने और उनके उचित प्रयोग की जानकारी देंगी।
ग्रामीण स्तर पर कृषि सखियों की भूमिका किसानों और महिला समूहों तक कृषि संबंधी उपयोगी जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे प्रशिक्षणों के माध्यम से उन्हें जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी देने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कृषि सखियों की क्षमता बढ़ाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक खेती, प्राकृतिक खेती और पोषण आधारित कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में भी पहल की गई।
Also Read: उत्तराखंड मौसम अपडेट पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.







