चमोली में हेलीकॉप्टर क्रैश, चाई गांव के पास हुआ हादसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: चाई गांव के पास हुआ हादसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा जा रहा था ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर, पायलट समेत छह लोग थे सवार; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर नजर बनाए रखने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जोशीमठ/चमोली | 30 अक्टूबर, 2026

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट चाई गांव के पास हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना से हड़कंप मच गया। बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा जा रहा ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर चाई गांव के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोशीमठ के उपजिलाधिकारी को शुक्रवार दोपहर 2:21 बजे हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीआरएफ की जोशीमठ और पांडुकेश्वर टीमों को दोपहर 2:24 बजे घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। इनमें पांच यात्री और एक पायलट शामिल बताए गए हैं। हेलीकॉप्टर की लोकेशन चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास मिलने की जानकारी यूकाडा के कर्मचारियों की ओर से दी गई थी।

चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश पर CM पुष्कर सिंह धामी ने लिया संज्ञान, चाई गांव हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों के उपचार के दिए निर्देश।
चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश पर CM पुष्कर सिंह धामी ने लिया संज्ञान, चाई गांव हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों के उपचार के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री धामी ने लिया घटना का संज्ञान, घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना साझा की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। मुख्यमंत्री ने स्वयं पूरे घटनाक्रम की निगरानी करने की बात कही है।

उन्होंने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सकुशलता की कामना की है।

हेलीकॉप्टर में सवार थे पायलट समेत छह लोग

UCADA की प्रेस नोट में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों के नाम भी जारी किए गए हैं। इनमें एक पायलट और पांच यात्री शामिल हैं।

पायलट:

  • कैप्टन हिमांशु

यात्री:

  • प्रतापा
  • अरुण
  • शंकर गौड़ा
  • सुधीर के.
  • एच.एस. नटराज

खराब मौसम और बर्फबारी से रेस्क्यू में चुनौती

चाई गांव के आसपास खराब मौसम और बर्फबारी के चलते घटनास्थल तक पहुंचने और स्थिति का आकलन करने में बचाव दलों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मौके पर स्थिति का जायजा ले रही हैं।

फिलहाल हादसे में घायलों और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

📲 हर जरूरी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share