भविष्य की राजधानी: GIS मैपिंग से तैयार दून का नया विकास नक्शा

भविष्य की राजधानी: GIS मैपिंग से तैयार दून का नया विकास नक्शा- CONCEPT IMAGE

भविष्य की राजधानी: GIS मैपिंग से तैयार दून का नया विकास नक्शा

सस्टेनेबल दून का ब्लूप्रिंट तैयार: एमडीडीए बैठक में 41 प्रस्तावों पर मुहर

Dehradun, 28 October: राजधानी देहरादून के नियोजित और संतुलित विकास को गति देने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 112वीं बोर्ड बैठक सोमवार को गढ़वाल आयुक्त एवं एमडीडीए अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक का मुख्य केंद्र रहा देहरादून महायोजना 2041, जिसे सेटेलाइट मैपिंग और जीआईएस तकनीक के आधार पर तैयार किया गया है। इस योजना का उद्देश्य देहरादून को एक स्मार्ट, हरित और सस्टेनेबल सिटी के रूप में विकसित करना है।

बैठक में महायोजना से संबंधित प्राप्त आपत्तियों और सुझावों की शीघ्र सुनवाई कराने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि योजना को लागू करने से पूर्व सभी अभ्यावेदनों की निष्पक्ष समीक्षा की जाएगी, ताकि विकास कार्य वैज्ञानिक, पारदर्शी और जनहित आधारित हों।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

बैठक में इको-रिज़ॉर्ट, होटल, व्यावसायिक व आवासीय परियोजनाओं सहित 41 विकास प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से कई को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई।

महायोजना 2041 की विशेषता यह है कि इसमें पर्यावरणीय, भौगोलिक और जनसंख्या घनत्व को ध्यान में रखते हुए भूमि उपयोग का वैज्ञानिक निर्धारण किया गया है। योजना में यातायात प्रबंधन, हरित क्षेत्र विस्तार, जल संरक्षण, आवासीय ज़ोनिंग और स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी गई है।

बैठक में धौलास आवासीय परियोजना के शेष कार्यों को पूरा करने हेतु ₹50 करोड़ के ऋण को मंज़ूरी दी गई। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि यह परियोजना आधुनिक आवासीय सुविधाओं का उदाहरण बनेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगी।

अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय ने कहा कि एमडीडीए का उद्देश्य देहरादून को योजनाबद्ध, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित शहर के रूप में विकसित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि बोर्ड के ये निर्णय राजधानी के संतुलित विकास को नई दिशा देंगे और देहरादून को एक सस्टेनेबल अर्बन मॉडल के रूप में स्थापित करेंगे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

भारत-चीन सीमा सुरक्षा को मिली नई रफ्तार, बीआरओ ने सुमना से टोपीडुंगा तक सड़क बनाई

बुध अक्टूबर 29 , 2025
भारत-चीन सीमा पर सामरिक मजबूती: बीआरओ ने मलारी घाटी में पूरा किया 69.69 किमी सड़क निर्माण Dehradun, 29 October: भारत-चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के चमोली जनपद की मलारी घाटी में अब सुरक्षा और विकास की नई राह खुल गई है। बर्फ से ढकी दुर्गम चोटियों और 17,000 फीट की […]
भारत-चीन सीमा सुरक्षा को मिली नई रफ्तार, बीआरओ ने सुमना से टोपीडुंगा तक सड़क बनाई

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share