सड़क किनारे सजाया मयख़ाना, Doon Police ने दिखाया थाना

Doon Police ने चलाया विशेष अभियान

सड़क किनारे मयखाना सजाने वालों पर Doon Police की सख्त कार्रवाई

Dehradun, 10 September: राजधानी की सड़कों को देर रात तक ‘बार’ में बदलने की कोशिश करने वालों के लिए दून पुलिस अब किसी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है। मंगलवार रात प्रेमनगर और रायपुर क्षेत्रों में सड़क किनारे शराबखोरी कर रंगीन महफिल सजाने वाले 47 लोगों की खुमारी पुलिस ने उतार दी। सभी को थाने पहुंचाया गया, जहां पूछताछ के साथ ही जेब भी हल्की हो गई। पुलिस ने मौके से 11,750 रुपये का जुर्माना वसूला और तीन वाहनों को सीज कर दिया।

Doon Policeका विशेष अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने प्रेमनगर बाजार, नंदा की चौकी, सुद्धोवाला, झाझरा, बिधोली, पौंधा और रायपुर के रिंग रोड व बाजारों में निगरानी की। रात ढलते ही दून पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को एक-एक कर दबोच लिया।

पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल बिगाड़ने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। दून पुलिस का यह सख्त रुख शराबबाजों के लिए कड़ी चेतावनी माना जा रहा है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

तबाही के मंजर पर PM Modi की नज़र, जॉलीग्रांट से आज करेंगे हवाई सर्वेक्षण

गुरु सितम्बर 11 , 2025
उत्तराखंड आपदा पर PM Modi का हवाई सर्वे, जॉलीग्रांट में करेंगे उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक Dehradun, 11 September: उत्तराखंड की हालिया आपदा ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से पहाड़ों में तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है और जनजीवन अब […]
उत्तराखंड आपदा पर PM Modi का हवाई सर्वे

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share