अतिशीघ्र पहुंचाई जाए पीड़ित परिवार तक त्वरित एवं हर संभव शासकीय सहायता राशि : रेखा आर्या

क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने किया भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
सोमेश्वर / अल्मोड़ा: गुरुवार को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या सोमेश्वर के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूडा गाँव पहुंची। यहाँ उन्होंने बीते रोज अतिवृष्टि और भीषण भूस्खलन होने पर प्रभावित परिवारजनों से मुलाक़ात कर उनके प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी।इस दुःख की घड़ी में उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय वज्रपात को सहने का धैर्य एवं आत्मबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री ने भूस्खलन से प्रभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया, साथ ही आसपास के प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री भी वितरित की।उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को पीड़ित परिवार तक त्वरित एवं हर संभव शासकीय सहायता बिना किसी विलंब के पहुँचाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक ने कहा की संकट की इस भीषण घड़ी में राज्य सरकार और वह स्वयं पूरी आत्मीयता और मज़बूती से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले जान -माल के नुकसान के प्रति गंभीर हैं और सभी अधिकारियो को यह स्पष्ट निर्देश भी दिए गए हैं ऐसे प्रभावित लोगों को जो हर संभव सहायता प्रदान की जानी हैं उसे अविलम्ब देना सुनिश्चित करें।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष स्याहीदेवी गणेश जलाल, प्रधान प्रतिनिधि वडयूड़ा भास्कर राम, बूथ अध्यक्ष सूरज कुमार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा देवेंद्र सिंह नयाल , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन पाठक, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक जलाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेश बराकोटी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश बिष्ट, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष स्याहीदेवी किसान मोर्चा पप्पू नेगी, ग्राम प्रधान महेला हेम जोशी, ग्राम प्रधान बेह प्रदीप पालनी, ग्राम प्रधान बडगलभट्ट नवीन भट्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोटुली पान सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान भाटगाड़ सूरज अलमिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश रौतेला, शमशेर आर्या, पप्पू भोजक, ललित तिवारी, महेंद्र बिष्ट, पूरन फर्तयाल, ठाकुर राम जी स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

धर्म के मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव : आचार्य अरुण सती

गुरु सितम्बर 3 , 2026
देहरादून। धर्मपुर स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास आचार्य अरुण सती ने भगवान के 24 अवतारों का वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति और सदाचार का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान धर्म की रक्षा, अधर्म के नाश और भक्तों के […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share