SDRF सर्च अभियान में बड़ी सफलता, हरिद्वार में पथरी पावर हाउस से दो शव बरामद

SDRF सर्च अभियान में बड़ी सफलता, हरिद्वार में पथरी पावर हाउस से दो शव बरामद

SDRF की लगातार सर्चिंग के बाद पथरी पावर हाउस क्षेत्र से दो शव बरामद, एक की पहचान 14 वर्षीय उत्कर्ष के रूप में हुई

Haridwar, 05 June 2026: पूर्व में विभिन्न स्थानों पर डूबे व्यक्तियों की लगातार सर्चिंग कर रही SDRF टीम द्वारा शुक्रवार को पथरी पावर हाउस क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान दो शव बरामद किए गए।

Also Read : मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत बड़ी कार्रवाई, नैनीताल में 1.85 करोड़ की स्मैक बरामद

ज्ञात हो कि 02 जून 2026 को सिटी कंट्रोल रूम, हरिद्वार से सूचना प्राप्त हुई थी कि पथरी पावर हाउस के निकट किश्ती नहर में एक युवक नहाते समय डूब गया है। उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर डीप डाइविंग, लाइन सर्च एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों की सहायता से व्यापक सर्च अभियान चलाया गया था, किन्तु उस दौरान युवक का कोई सुराग प्राप्त नहीं हो सका था।

इसके बाद SDRF टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी रखा गया। आज फिर चलाए गए सर्च अभियान के दौरान SDRF टीम बहादराबाद द्वारा पथरी पावर हाउस के निकट नदी क्षेत्र से दो शव बरामद किए गए।

Also Read : अजय भटेजा हत्याकांड : प्रॉपर्टी के लिए भाई ने कराई थी हत्या, गिरफ्तार

बरामद शवों में से एक की पहचान उत्कर्ष पुत्र गंभीर सिंह, उम्र लगभग 14 वर्ष, निवासी राजा गार्डन, कनखल, हरिद्वार के रूप में हुई। उक्त किशोर दिनांक 02 जून 2026 को सतनाम साक्षी घाट, प्रेम नगर आश्रम चौक के समीप नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह गया था। दूसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

SDRF टीम द्वारा दोनों शवों को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।


#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

आयुष्मान भारत योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

Fri Jun 5 , 2026
आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अस्पतालों में डिस्प्ले बोर्ड और नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश Dehradun, 05 June 2026: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की अनुवर्ती समीक्षा […]
आयुष्मान भारत योजना को हर पात्र तक पहुंचाएं: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share