अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कोटद्वार में सामूहिक योगाभ्यास, प्रतिभागियों को वितरित किए गए योगा मैट

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोटद्वार में सामूहिक योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने योग के महत्व पर दिया जोर, क्षेत्रवासियों से नियमित योग अपनाने का आह्वान

Kotdwar | June 18, 2026

आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कोटद्वार स्थित के प्राइड मॉल के सभागार में योगाभ्यास एवं योगा मैट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर योग के महत्व का संदेश दिया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है। योग को नियमित दिनचर्या में शामिल कर व्यक्ति स्वस्थ, सक्रिय और तनावमुक्त जीवन जी सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग जन-जन के जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है और स्वस्थ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज दुनिया के अनेक देश योग को अपनाकर इसके लाभों का अनुभव कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को योगा मैट वितरित किए गए तथा नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया। ऋतु खण्डूडी भूषण ने क्षेत्रवासियों से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाए, तो स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, आशीष रावत, विकासदीप मित्तल, पार्षद सौरव नौडियाल, राजेंद्र बिष्ट, सिमरन बिष्ट, सांता बमराडा, राजेश देवरानी, मोहन सिंह नेगी, बीना रावत तथा योगाचार्य राकेश कंडवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

हरिद्वार में स्थापित हुआ 5211 किलोग्राम वजनी विश्व का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग

Thu Jun 18 , 2026
विश्व का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद श्रद्धालुओं के लिए समर्पित, देशभर से पहुंचे 2000 से अधिक भक्त Harodwar | June 18, 2026 धर्मनगरी हरिद्वार के श्री साई शिव गंगा धाम में 5211 किलोग्राम वजनी विश्व के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की तीन दिवसीय […]
हरिद्वार में स्थापित हुआ 5211 किलोग्राम वजनी विश्व का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share