दून वुड्स ग्लोबल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन, नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया जीवन बचाने का संदेश

दून वुड्स ग्लोबल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन

दून वुड्स ग्लोबल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन, नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया जीवन बचाने का संदेश

देहरादून | 12 अक्टूबर, 2026

दून वुड्स ग्लोबल स्कूल, देहरादून में सोमवार को श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में मानव सेवा एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

कार्यक्रम में जिला सहकारी विकास संघ, देहरादून के अध्यक्ष राहुल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, संघ के निदेशक राकेश सेमवाल और श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी हरिशंकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

विद्यालय की निदेशक ममता भंडारी, चेयरमैन हरि भंडारी और प्रधानाचार्या अदिति रावत ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नुक्कड़ नाटक से बताया रक्तदान का महत्व

रक्तदान शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से रक्तदान की आवश्यकता, मानव जीवन की रक्षा और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया। प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका नीरजा शर्मा ने रक्तदान के महत्व पर आधारित अपनी स्वरचित कविता का भावपूर्ण पाठ भी किया। कविता के माध्यम से उन्होंने मानव सेवा, संवेदनशीलता और जरूरतमंदों की मदद करने की भावना को रेखांकित किया।

आयोजन में सहयोग देने वालों का जताया आभार

विद्यालय प्रबंधन ने रक्तदान शिविर के आयोजन में सहयोग देने वाली श्री महंत इंद्रेश अस्पताल की टीम, सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन के जरिए विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को सामाजिक सेवा तथा मानव कल्याण के कार्यों से जुड़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा—रक्तदान महादान है। आपका एक प्रयास किसी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकता है।

📲 हर जरूरी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने 'सखी वन स्टॉप सेंटर' का किया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं व केस निस्तारण की ली विस्तृत जानकारी

सोम अक्टूबर 12 , 2026
पीड़ित महिलाओं को मिले संवेदनशील वातावरण और त्वरित न्याय: वन स्टॉप सेंटर निरीक्षण पर बोलीं महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने आज देहरादून स्थित ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के संचालन, पीड़िता महिलाओं को […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share