दो दिवसीय ‘द लिटरेरी टेबल’ लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल का आज दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

  • फेयर फील्ड बाय मैरिएट में आयोजित हुए इस भव्य फेस्टिवल का भारतीय रिजर्व बैंक झारखंड के निदेशक प्रेम रंजन अनिमेष ने किया उद्घाटन
  • पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने फेस्टिवल सत्र के दौरान साइबर क्राइम, अन्य अपराधों एवं पीड़ितों के साथ पुलिस के रवैये पर दिया अपना व्याख्यान जबकि बची करकारिया ने भी ‘इन हॉट ब्लड, कोल्ड प्रिंट’ विषय वाले सेशन में प्रतिभाग करते हुए इतिहास का सार रखा सामने

देहरादून I दो दिवसीय ‘द लिटरेरी टेबल’ लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित फेयर फील्ड बाय मैरिएट के सभागार में दीप प्रज्वलन के साथ भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन फेस्टिवल के मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक झारखंड के निदेशक प्रेम रंजन अनिमेष द्वारा किया गया I
फेस्टिवल के इस शुभारंभ अवसर पर मुख्य बात यह रही कि उसमें भारत के मशहूर लेखक बाची करकारिया तथा अन्य शाही मेहमानों से रूबरू हुए। फेस्टिवल की निदेशक डॉ आलोका दास गुप्ता नियोगी ने सर्वप्रथम साहित्य और कला पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों का स्वागत किया I तत्पश्चात क्रमवार आठ सेशन प्रस्तुत किए गए I दूसरे सेशन में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने साईबर अपराधों, अन्य अपराधों एवं पीड़ितों के साथ हो रहे पुलिस के रवैए पर बेबाकी से अपना पक्ष रखते हुए सभी सवालों से आयोजकों व ऑडियंस को संतुष्ट किया I आज के सभी सेशन भिन्न भिन्न दिलचस्प एवं जागरूकता को लेकर रहे I तीसरे सेशन में जूही खन्ना, एस समृद्धि गुलाटी, अजिताभा बोस ने प्रतिभाग किया। जबकि चौथे सेशन ‘स्टोरीज ऑफ मेमोरी एण्ड साइलेंस’ में मोना वर्मा, डॉ. आलोका दास गुप्ता नियोगी, जया श्री बैनर्जी तथा गुंजन कावतरा ब्लूजा द्वारा चर्चा की गई I चर्चा में वर्तमान समय में चली आ रही सामुदायिक व सांप्रदायिकता से जुड़े मुद्दों, हिन्दू और मुस्लिम के रवैयों को लेकर चले आ रहे माहौल पर वक्तव्य रखे गए I इस लिटरेचर और आर्ट्स फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य लेखकों को बढ़ावा रहा I इस अवसर पर मौजूद रहे देश के अनेक सम्मानित साहित्यिक और बौद्धिक हस्तियों के साथ भिन्न भिन्न मुद्दों पर चर्चा करना रहा I
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक झारखंड के निदेशक प्रेम रंजन अमिनेश ने कहा कि साहित्य वह बहुत ही सॉफ्ट शब्द है जो कि सभी को साथ लेकर तथा आपस में जोड़कर चलता है I उन्होंने कहा कि साहित्य और कला ने सदैव ही समाज में दूरी उत्पन्न करने वाली खाई को दूर करने व मिटाने का काम किया है, साथ ही वासुदेव कुटुंबकम् कल्चर को भी आगे बढ़ाने का काम किया है I संस्कृत के महत्व पर भी मुख्य अतिथि प्रेम रंजन अमिनेश ने प्रकाश डाला और कहा कि संस्कृत का भी साहित्य में बड़ा महत्व है I उन्होंने हरिवंश राय बच्चन की मधुशाला का स्मरण भी किया और कहा कि साहित्य में मधुरता का भरपूर समावेश है I फेस्टिवल में विशिष्ठ अतिथि दृष्टि आई इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ गौरव लूथरा ने आयोजकों को भव्य इस कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य में स्वयं ही वह गहरी कला है जो कि सभी को एकता के सूत्र में पिरोए रखती है I
पांचवां महत्वपूर्ण सेशन का टॉपिक ‘इन हॉट ब्लड, कोल्ड प्रिंट’ रहा, जिसमें बची करकारिया एवं डॉ. रूबी गुप्ता की जोरदार भूमिका रही I बची करकारिया ने कहा कि सीपी कृष्णन नायर द्वारा लिखे गए लेख में हमें बहुत ही महत्वपूर्ण राइटअप मिला है I सेशन के टॉपिक पर बची करकारिया ने कहा कि अनेक देशों के बीच हुए युद्ध ने कई मूवमैंट के सीन अथवा दृश्य समाज को दिखाए हैं और ऐसे युद्धों ने व्यापार प्रभावित करने का काम किया है जो चिंता का विषय रहे हैं I फेस्टिवल में बची करकारिया, लेखक, टाइम्स ऑफ़ इंडिया के कॉलमिस्ट, पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, ईपीएस- लेखक, डॉ. शालिनी मलिक, जाने-माने लेखक और पब्लिशर,तरुण महर्षि– बेस्टसेलिंग लेखक, समृद्धि गुलाटी– जम्मू से बेस्टसेलिंग लेखक और साइकोलॉजिस्ट, बेस्टसेलिंग लेखक, डॉ. आलोक दासगुप्ता नियोगी– अवॉर्ड जीतने वाली लेखिका और फ्रीलांस राइटर जैसी बड़ी हस्तियों को सुनने का आज प्रत्यक्ष रूप में सुनहरा अवसर सभी को प्राप्त हुआ I फेस्टिवल के सातवें महत्वपूर्ण सेशन में डॉ. शालिनी मल्लिक और पूजा खन्ना में टॉपिक ‘बियोंड द स्कार्स’ पर चर्चा हुई जिसमें ऑडियन्स की ओर से भी प्रश्न किए गए, जिस पर ऑडियन्स को प्रश्नों का संतोषजनक जवाब मिला I डॉ शालिनी मल्लिक ने स्टूडेंट द्वारा समाचार पत्रों में पढ़ी जाने वाली खबरों को लेकर समाचारों की गुणवत्ता व प्रमुखता पर ही ध्यान देने पर जोर दिया I यह सेशन कुल मिलाकर सभी के लिए जहां महत्वपूर्ण रहा वहीं ज्ञानवर्धक भी रहा I आज के अन्तिम आठवें सेशन में तो मशहूर सिंगर रोहित सहोत्रा ने अपने मधुर ओल्ड गीतों से सभी का दिल जीत लिया और मन मोह लिया I उन्होंने, अजीब दास्तां है ये….. कहां शुरू कहां खत्म….. गीत से अपनी शुरुआत की और पुराने गीतों की झड़ी लगा दी I

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

TRAI New Recharge Rules: Mobile Users के लिए 30 दिन का Recharge और Monthly Renewal का विकल्प, जानें पूरा नियम

रवि सितम्बर 27 , 2026
TRAI New Recharge Rules 2026 के तहत Mobile Users को 30 दिन की Validity और Monthly Renewal वाले Voice-SMS Recharge का विकल्प मिलेगा, जानें 28 दिन वाले Plan पर क्या होगा। नई दिल्ली | 27 सितंबर, 2026 हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए TRAI New Recharge Rules […]
TRAI New Recharge Rules 2026 30 days recharge and monthly renewal

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share