नेहरूग्राम में पूर्ण हुए रिटेनिंग वॉल एवं जाल निर्माण कार्य का मेयर सौरभ थपलियाल ने किया लोकार्पण

देहरादून । नगर निगम देहरादून द्वारा वार्ड संख्या 64, नेहरूग्राम शान्ति कुंज लेन नं.-5 एवं कृष्णा विहार में पूर्ण किए गए रिटेनिंग वॉल एवं जाल निर्माण कार्य का आज मेयर सौरभ थपलियाल ने लोकार्पण किया। लोकार्पण के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सुशीला शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने पूर्ण हुए निर्माण कार्य के लिए मेयर सौरभ थपलियाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रिटेनिंग वॉल एवं जाल निर्माण से क्षेत्र की सुरक्षा एवं सुविधा में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम देहरादून क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं : ऋतु खण्डूडी भूषण

शुक्र सितम्बर 4 , 2026
कोटद्वार। शिक्षक दिवस से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण के द्वारा पदमपुर स्थित सुंदरियाल वेडिंग प्वाइंट में निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में कोटद्वार के लिए अमूल्य […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share