राजपुर रोड के सर्किल बार में फायर शो बना हादसा

राजपुर रोड के सर्किल बार में फायर शो बना हादसा

सर्किल बार में हुआ हादसा, DM ने 15 दिनों के लिए लाइसेंस किया निलंबित

Dehradun, 14 October: राजधानी के चर्चित सर्किल बार में देर रात हुए “फायर शो” के दौरान भड़की आग ने हड़कंप मचा दिया। हादसे में दो बारमैन झुलस गए, जबकि हॉल में मौजूद दर्जनों लोगों की जान बाल-बाल बची। घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त कदम उठाया है। हादसे के बाद बार का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

फायर शो बना खतरा, सुरक्षा मानकों की खुली पोल

जांच में सामने आया कि बार प्रबंधन ने सुरक्षा नियमों की घोर अनदेखी की थी। घटना राजपुर रोड स्थित सर्किल बार के तीसरे तल पर हुई, जहां करीब 40 से 50 लोग मौजूद थे। इसी बीच दो बारमैन “जग्लिंग और फायर शो” कर रहे थे, तभी अचानक आग भड़क उठी।
आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ सेकंड में ही पूरे हॉल में अफरा-तफरी मच गई। जांच टीम ने पाया कि हॉल की छत लकड़ी और टहनियों से बनी थी, जिससे आग फैलने का खतरा और बढ़ गया था।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

डीएम सविन बंसल ने कहा कि आमजन की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बार प्रबंधन ने न केवल लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन किया, बल्कि कर्मचारियों से ऐसे खतरनाक स्टंट करवाए जो उनके प्रशिक्षण के दायरे से बाहर थे। यह लापरवाही दर्जनों लोगों की जान जोखिम में डाल सकती थी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

संयुक्त जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

घटना की जांच एसडीएम सदर और प्रभारी अधिकारी आबकारी हरी गिरी की संयुक्त टीम ने की। रिपोर्ट में बार प्रबंधन को दोषी पाया गया। इस आधार पर जिलाधिकारी ने आबकारी अधिनियम की धारा 34 (b) एवं (e) के तहत कार्रवाई करते हुए बार का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया।

देहरादून नाइटलाइफ पर सवाल

सर्किल बार में हुई इस घटना के बाद शहर में सुरक्षा मानकों और बार संस्कृति पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायर शो और स्टंट प्रदर्शन बिना अनुमति के होना, प्रशासन की नाक के नीचे लापरवाही का बड़ा उदाहरण है।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

त्योहारों की मिठास में मिलावट का ज़हर

मंगल अक्टूबर 14 , 2025
त्योहारों की मिठास में मिलावट का ज़हर दून में 50 क्विंटल संदिग्ध रसगुल्ले बरामद, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप Dehradun, 14 October: त्योहारों की रौनक के बीच राजधानी देहरादून से ऐसी खबर आई है जिसने मिठास में कड़वाहट घोल दी है। पटेल नगर थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने […]
दून में 50 क्विंटल संदिग्ध रसगुल्ले बरामद

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share