दिव्यांग बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, समाज रत्न सम्मान से विभूतियों को किया गया सम्मानित
Dehradun, 26 April: सी व्यू सेवा ट्रस्ट द्वारा अपना द्वितीय स्थापना दिवस बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को “समाज रत्न सम्मान” प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने अपने प्रतिभा प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और वातावरण को भावनात्मक बना दिया।
समाज रत्न सम्मान से नवाजे गए कई व्यक्तित्व
इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा समाज में सराहनीय योगदान देने वाले कई लोगों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कुलभूषण नैथानी, संदीप रौतेला, अशोक भट्ट, सुमित कंडवाल, मीनाक्षी जारवान, मनोज कुमार, विजया, राजी चौहान, अंकित सेनवाल, मनोहर रावत, अमन रावत, परितोष जखमोला, अंकित राणा, स्वाति एवं पंकज शर्मा प्रमुख रहे।
ट्रस्ट ने जताया आभार
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ट्रस्ट की ओर से डॉ. महवीर बर्तवाल ने सभी सहयोगियों और टीम सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ट्रस्ट भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में कार्य करता रहेगा और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास जारी रखेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर श्री एस. के. साहू उपस्थित रहे। उनके साथ जोध सिंह महाराज, विदुषी निःशंक, डॉ. राजे नेगी, डॉ. शक्ति सिंह बर्तवाल और डॉ. हेमंत बिष्ट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

