दशहरा पर्व पर परेड ग्राउंड में रहेगा जीरो ज़ोन

दशहरा पर्व पर परेड ग्राउंड में रहेगा जीरो ज़ोन

दशहरा पर्व: 2 अक्टूबर को शोभायात्रा और रावण दहन कार्यक्रम, प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

Dehradun, 01 October: राजधानी देहरादून का परेड ग्राउंड इस बार भी दशहरा पर्व का मुख्य केंद्र बनेगा। भीड़-भाड़ और शोभायात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था और डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह व्यवस्था 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगी।

दशहरा पर्व पर शोभायात्रा का रूट

दशहरा पर्व पर परेड ग्राउंड में रहेगा जीरो ज़ोन
दशहरा पर्व पर परेड ग्राउंड में रहेगा जीरो ज़ोन

दोपहर 2 बजे श्री कालिका मंदिर, मोती बाजार से शोभायात्रा शुरू होगी, जो पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल और कनक चौक से होते हुए शाम 4 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेगी। इस दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर का पूरा क्षेत्र जीरो ज़ोन रहेगा, जहां सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित होगी।

विक्रम व मैजिक रूट में बदलाव

  • रूट नंबर 3: वाहन तहसील चौक तक ही चलेंगे और वहां से दून चौक व एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई व धर्मपुर की ओर जाएंगे।
  • रूट नंबर 5 व 8: वाहनों को रेलवे गेट से ही वापस लौटा दिया जाएगा।
  • रूट नंबर 2: पंत रोड स्थित स्टैंड से नहीं चलेंगे और सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से ही लौट जाएंगे।

सिटी बस सेवाओं में परिवर्तन

  • कैंट–राजपुर रोड जाने वाली बसें अब ओरिएंट चौक पेट्रोल पंप से चलेंगी, ये कनक चौक नहीं जाएंगी।
  • क्लेमेंटाउन से राजपुर रोड–कुठाल गेट तक जाने वाली बसें अब पंत रोड के बजाय दर्शनलाल चौक व घंटाघर होकर चलेंगी।
  • रायपुर रोड–मालदेवता–सहस्त्रधारा रूट की बसें चूना भट्टा से संचालित होंगी और सर्वे चौक तक ही यात्रियों को उतारकर वहीं से लौटेंगी।

पार्किंग व्यवस्था

  1. सामान्य पार्किंग : रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज और काबुल हाउस।
  2. वीआईपी/अधिकारी वाहन : परेड ग्राउंड मंच के पीछे, दून क्लब और स्मार्ट सिटी टिन शेड पार्किंग।

राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को ग्रेट वेल्यू तिराहा–दिलाराम चौक–घंटाघर–दर्शनलाल चौक से रेंजर्स ग्राउंड भेजा जाएगा। सहस्त्रधारा व रायपुर रोड से आने वाले वाहन कर्जन रोड होकर मंगला देवी और काबुल हाउस पार्किंग में जाएंगे। सहारनपुर रोड और चकराता रोड से आने वालों के लिए भी अलग रूट तय किए गए हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था

दशहरा पर्व पर यदि निर्धारित पार्किंग स्थल भर जाते हैं तो सचिवालय, जनपथ मार्केट, महिला पॉलिटेक्निक और कचहरी क्षेत्र को अस्थायी पार्किंग स्थल के रूप में प्रयोग किया जाएगा।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

भारत बनेगा बायोमेडिकल रिसर्च का ग्लोबल हब: कैबिनेट ने BRCP फेज-3 को दी मंजूरी

बुध अक्टूबर 1 , 2025
बायोमेडिकल रिसर्च करियर प्रोग्राम: ₹1500 करोड़ की योजना से वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ावा New Delhi, 01 October: भारत की वैज्ञानिक क्षमता को वैश्विक स्तर पर नई उड़ान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने बायोमेडिकल रिसर्च करियर प्रोग्राम (BRCP) के फेज-III को मंजूरी दे दी है। […]
बायोमेडिकल रिसर्च करियर प्रोग्राम फेज-III को स्वीकृति

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share