बकरीद पर रक्तदान कर NAPSR अध्यक्ष आरिफ खान ने दिया इंसानियत का संदेश

बकरीद पर रक्तदान कर NAPSR अध्यक्ष आरिफ खान ने दिया इंसानियत का संदेश

बकरीद पर रक्तदान कर NAPSR अध्यक्ष आरिफ खान ने दिया इंसानियत और भाईचारे का संदेश

ईद की नमाज के बाद जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान, लोगों से भाईचारे और मानव सेवा की अपील

Dehradun, 28 May 2026: बकरीद के मौके पर जहां एक ओर देशभर में कुर्बानी की रस्में अदा की जा रही हैं, वहीं नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने रक्तदान कर इंसानियत, शांति और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। ईद की नमाज अदा करने के बाद उन्होंने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया और लोगों से त्योहारों को भाईचारे एवं मानवता के साथ मनाने की अपील की।

आरिफ खान ने कहा कि वे वर्ष 2016 से लगातार हर बकरीद पर रक्तदान कर रहे हैं। उनका मानना है कि खुदा कुर्बानी में कीमत नहीं, बल्कि इंसान की नीयत देखता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी जरूरतमंद को रक्त देकर जीवन बचाया जाए तो यह भी इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा और सच्ची कुर्बानी है।+

Also read : गंगा तट से दिल्ली एयरपोर्ट तक: कैसे बढ़ा #BoycottUttarakhand विवाद

उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद जानवर का खून नालियों में बह जाता है, लेकिन रक्तदान के जरिए दिया गया खून किसी जरूरतमंद की नसों में पहुंचकर उसकी जिंदगी बचा सकता है। उनके अनुसार रक्तदान का सबसे बड़ा संदेश मानवता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है, क्योंकि यह खून किसी भी धर्म, जाति या समुदाय के व्यक्ति के जीवन को बचाने में काम आ सकता है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

आरिफ खान ने लोगों से अपील की कि त्योहारों को केवल परंपराओं तक सीमित न रखते हुए समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा जाए। उन्होंने रक्तदान, वृक्षारोपण और सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यों को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि यदि समाज में अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आएं तो भविष्य में थैलेसीमिया मरीजों और जरूरतमंदों को खून की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने सभी समुदायों से प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

Blood Cancer मरीजों के लिए बढ़ा डोनर संकट, समय पर नहीं मिल रहे स्टेम सेल डोनर्स

गुरु मई 28 , 2026
डोनर्स की कमी और जागरूकता के अभाव से Blood Cancer मरीजों का इलाज हो रहा प्रभावित Dehradun, 28 May 2026: विश्व ब्लड कैंसर दिवस से पहले विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि भारत में Blood Cancer से जूझ रहे हजारों मरीजों को आज भी समय पर जीवन बचाने वाला स्टेम […]
Blood Cancer मरीजों के लिए बढ़ा डोनर संकट, समय पर नहीं मिल रहे स्टेम सेल डोनर्स

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share