स्लम और सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच, NAPSR आयोजित करेगा ‘लक्की 51’

स्लम और सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका, 4 अक्टूबर को ‘लक्की 51’

लक्की 51 प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के बच्चे ले सकेंगे निःशुल्क हिस्सा, प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाणपत्र और विजेताओं को मोमेंटो

देहरादून | 22 सितंबर, 2026

सरकारी स्कूलों और स्लम क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों की प्रतिभा को मंच देने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) की ओर से कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्टूबर, रविवार को रायपुर रोड स्थित साहनी मार्केट के एनएपीएसआर बुक बैंक में किया जाएगा।

एसोसिएशन की विशेष बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में ‘लक्की 51’ प्रतियोगिता के भाग-5 के आयोजन का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

NAPSR के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि प्रतियोगिता में सरकारी स्कूलों और स्लम क्षेत्रों के ऐसे बच्चे हिस्सा ले सकते हैं, जिनमें कला या किसी अन्य क्षेत्र में प्रतिभा और हुनर है। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 23 सितंबर से पंजीकरण शुरू होंगे, जबकि 30 सितंबर को पंजीकरण बंद कर दिए जाएंगे। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में हितेन्द्र सक्सेना, शान्ति प्रसाद जखमोला, कविता खान, अफसाना सुल्तान, आरिफ खान सहित NAPSR से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले : मुख्यमंत्री

मंगल सितम्बर 22 , 2026
लंबित विवेचनाओं और विशेष न्यायालयों में विचाराधीन मामलों की समयबद्ध समीक्षा के निर्देश देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share