बुक बैंक के 9वें स्थापना दिवस पर 100 बच्चों को मिलेंगे बैग व स्टेशनरी

बुक बैंक स्थापना दिवस पर 100 बच्चों को बैग और स्टेशनरी देगा NAPSR

बुक बैंक के 9वें स्थापना दिवस पर 100 बच्चों को मिलेंगे बैग व स्टेशनरी

एनएपीएसआर (NAPSR) द्वारा 31 मार्च को कार्यक्रम, बच्चों और अभिभावकों को ट्रैफिक नियम व करियर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा

Dehradun, 16 March: नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) के बुक बैंक के नौवें स्थापना दिवस के अवसर पर लगभग 100 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी वितरित की जाएगी।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएपीएसआर हर वर्ष मार्च माह में अपने स्थापना दिवस के अवसर पर बच्चों को स्टेशनरी उपलब्ध कराता है। इसी क्रम में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रायपुर स्थित एनएपीएसआर कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण कुमार अरोड़ा ने की, जबकि संचालन संस्था के अध्यक्ष आरिफ खान ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष बुक बैंक स्थापना दिवस का कार्यक्रम 31 मार्च 2026, मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों को स्टेशनरी वितरण के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इसके अलावा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए करियर काउंसलर द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। वहीं बच्चों को अवसाद और नशे की लत से बचाने के लिए मनोचिकित्सक डॉ. पवन शर्मा द्वारा बच्चों और अभिभावकों की काउंसलिंग भी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम देहरादून की मुहिम RRR का शुभारंभ भी एनएपीएसआर बुक बैंक में किया जाएगा।

बैठक में शिक्षिका व समाजसेविका विभा नौडियाल, अनुराधा भान, कविता खान, अफसाना सुल्तान, गार्गी नौडियाल, अमर सिंह, मनेंद्र साही, रामचंद्र यादव और आलियाह खान सहित कई लोगों ने अपने सुझाव और सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने बनाया Pragyanam AI Chatbot, जल्द होगा लॉन्च

Mon Mar 16 , 2026
श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने बनाया ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट, जल्द होगा लॉन्च भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित प्रश्नों के देगा त्वरित उत्तर, राज्यपाल ने पहल की सराहना की Dehradun, 16 March: भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने ‘प्रज्ञानम्’ नामक […]
श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का Pragyanam AI Chatbot जल्द होगा लॉन्च

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share