THDC ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया

THDC ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDC) ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया

Dehradun, 19 October: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। यह राशि राज्य के कल्याण और विकास के प्रति निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विश्नोई ने योगदान राशि का ड्राफ्ट भेंट किया। इस अवसर पर निगम के निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग भी उपस्थित रहे।

श्री विश्नोई ने कहा कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड राज्य की प्रगति और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित है। उन्होंने बताया कि निगम केवल विकासात्मक परियोजनाओं के माध्यम से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय पहलों के जरिये भी उत्तराखंड के लोगों के साथ खड़ा है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

उन्होंने यह भी बताया कि राहत कोष में दिया गया यह योगदान टीएचडीसी कर्मचारियों की सामूहिक भावना का प्रतीक है, जिन्होंने इस नेक कार्य के लिए अपना एक दिन का वेतन स्वेच्छा से दिया है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिनेमा को मुस्कान देने वाले असरानी का निधन, 84 साल की उम्र में बोले अलविदा

Tue Oct 21 , 2025
मशहूर अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन Mumbai, 21 October: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता असरानी का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। 84 वर्षीय अभिनेता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने […]
मशहूर अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share