उत्तराखंड के चार 50+ फुटबॉल खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर, Abu Dhabi के लिए चयन

Abu Dhabi मास्टर्स फुटबॉल चैंपियनशिप में चयनित उत्तराखंड के खिलाड़ी

Abu Dhabi में इंटरनेशनल मास्टर्स फुटबॉल चैंपियनशिप 202

राज्य के खेल इतिहास में पहली बार 50 प्लस फुटबॉल टीम का अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व

Dehradun, 04 February: उत्तराखंड के लिए यह सिर्फ़ खेल की खबर नहीं, बल्कि जज़्बे, अनुभव और कभी न हार मानने की मिसाल है। उम्र को मात देते हुए उत्तराखंड के चार 50 प्लस फुटबॉल खिलाड़ियों का इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (फुटबॉल) 2026 के लिए चयन हुआ है, जो (Abu Dhabi) अबू धाबी, यूनाइटेड अरब अमीरात में आयोजित हो रही है।

चयनित खिलाड़ी (50 प्लस फुटबॉल – उत्तराखंड)

  1. डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत (देहरादून) – पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी, अंतरराष्ट्रीय कोच, राज्य आंदोलनकारी
  2. आसिफ अली (अल्मोड़ा) – पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी
  3. गोपाल सिंह रावत (ऋषिकेश) – पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी
  4. विमल सिंह रावत (देहरादून) – पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी
Abu Dhabi इंटरनेशनल मास्टर्स फुटबॉल के लिए चयनित उत्तराखंड खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते अतिथि
Abu Dhabi के लिए चयनित खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

इस गौरवपूर्ण मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ और दून डिफेन्स एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गुप्ता द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में खेलों के प्रति राज्य की बढ़ती प्रतिबद्धता और खिलाड़ियों के संघर्ष की सराहना की गई। साथ ही रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ को जन्मदिन की बधाई भी दी गई।

राष्ट्रीय कैंप के माध्यम से हुआ चयन

यह चयन खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली में आयोजित 15 दिवसीय राष्ट्रीय कैंप के माध्यम से हुआ।

  • 50 प्लस वर्ग में देशभर से 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया
  • 22 खिलाड़ियों का अंतिम चयन हुआ
  • उत्तराखंड से 10 खिलाड़ी कैंप में शामिल थे
  • कड़े प्रशिक्षण और मूल्यांकन के बाद 4 खिलाड़ियों ने अंतिम टीम में स्थान बनाया

इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स (फुटबॉल) चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 6 फरवरी से 15 फरवरी तक आबू धाबी में होगा, जिसमें 100 से अधिक देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

उम्मीदें और उपलब्धियां

खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने विश्वास जताया कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य के लिए पदक लेकर आएगी।
उन्होंने बताया कि बीते चार वर्षों से उत्तराखंड की खेलो मास्टर्स टीम 40+, 50+ और 60+ वर्ग में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक जीतती आ रही है। इन उपलब्धियों के लिए खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

5 फरवरी को Abu Dhabi के लिए रवाना

डॉ. रावत के अनुसार, देशभर से 58 खिलाड़ियों का दल विभिन्न खेलों के लिए 5 फरवरी को आबू धाबी के लिए रवाना होगा। इस दल में आईएएस, पीसीएस, आर्मी ऑफिसर और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share